अरुणाचल प्रदेश में कोविड-19 के चार नए मामले आए

अरुणाचल प्रदेश में कोविड-19 के चार नए मामले आए

अरुणाचल प्रदेश में कोविड-19 के चार नए मामले आए
Modified Date: November 29, 2022 / 08:47 pm IST
Published Date: March 9, 2022 12:27 pm IST

ईटानगर, नौ मार्च (भाषा) अरुणाचल प्रदेश में बुधवार को कोविड-19 के चार नए मामले आए जो एक दिन पहले के मुकाबले एक कम है। इसके साथ ही राज्य में कोरोना वायरस के कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 64,475 हो गई है। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी ने यह जानकारी दी।

राज्य के निगरानी अधिकारी डॉ.लोबसांग जाम्पा ने बताया कि गत 24 घंटे के दौरान किसी संक्रमित की मौत नहीं होने से महामारी से यहां जान गंवाने वालों की संख्या 296 पर स्थिर है।

उन्होंने बताया कि नए मामलों में से दो संक्रमित कैपिटल कॉम्प्लेक्स क्षेत्र के हैं जबकि बाकी के दो अंजाव जिले के हैं।

अधिकारी ने बताया कि मंगलवार को 10 मरीज संक्रमण मुक्त हुए जिन्हें मिलाकार राज्य में अबतक 64,129 मरीज ठीक हो चुके हैं।

उन्होंने बताया कि राज्य में संक्रमण मुक्त होने की दर 99.46 प्रतिशत हो गई है जबकि इस समय 50 उपचाराधीन मरीज हैं।

राज्य टीकाकरण अधिकारी डॉ.दिमोंग पाडुंग ने बताया कि अबतक अरुणाचल प्रदेश में 16.42 लाख लोगों का कोविड-19 से बचाव के लिए टीकाकरण हो चुका है।

भाषा धीरज मनीषा

मनीषा


लेखक के बारे में