Ashes Test Series in India: भारत में खेला जाएगा ऐतिहासिक एशेज सीरीज!.. बिग बैश लीग के ओपनिंग मैच के बाद अब टेस्ट मुकाबले को लेकर बड़ा अपडेट, खुद पढ़ें

Ads

Ashes Test Series to be played in Indian Venue: क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने भविष्य में भारत में एशेज टेस्ट कराने की संभावना जताई, फिलहाल कोई आधिकारिक योजना नहीं बनाई गई।

  •  
  • Publish Date - July 24, 2026 / 07:06 PM IST,
    Updated On - July 24, 2026 / 07:06 PM IST

Ashes Test Series to be played in Indian Venue || AI Generated File

HIGHLIGHTS
  • भारत में एशेज टेस्ट की संभावना पर क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया विचार कर रहा।
  • फिलहाल भारत में एशेज आयोजन की कोई आधिकारिक योजना नहीं।
  • व्यस्त क्रिकेट कैलेंडर सबसे बड़ी चुनौती बताया गया।

नई दिल्ली: क्रिकेट जगत से एक ऐसी खबर निकलकर बाहरआई है जो न सिर्फ इंडियंस फैशन बल्कि दुनियाभर के क्रिकेट प्रशंसकों को हैरान कर सकता है। दरअसल क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया भविष्य में भारत में एशेज टेस्ट मैच कराने की संभावना पर विचार कर रहा है। (Ashes Test Series to be played in India) हालांकि फिलहाल इस तरह की कोई आधिकारिक योजना नहीं है। क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) टॉड ग्रीनबर्ग ने कहा कि यह विचार भविष्य के लिए खुला है, लेकिन अभी इस पर कोई फैसला नहीं लिया गया है। बता दें कि, यह बयान ऐसे समय आया है, जब क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने इस साल दिसंबर में बिग बैश लीग के उद्घाटन मुकाबले को चेन्नई में कराने का फैसला किया है।

IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़े

भारत में बढ़ सकते है मुकाबले

बीबीसी के ‘स्टंप्ड’ पॉडकास्ट में बातचीत के दौरान टॉड ग्रीनबर्ग ने कहा कि इंग्लैंड एंड वेल्स क्रिकेट बोर्ड और भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड के साथ क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के अच्छे संबंध हैं। ऐसे में भारत में बड़े क्रिकेट मुकाबले आयोजित करने की संभावनाएं मौजूद हैं। उन्होंने कहा कि फिलहाल भारत में एशेज टेस्ट कराने की कोई योजना नहीं है, लेकिन भविष्य में इस पर विचार किया जा सकता है।

टेस्ट क्रिकेट रहेगा मजबूत

ग्रीनबर्ग ने कहा कि ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड और भारत के बीच टेस्ट क्रिकेट आज भी काफी मजबूत है। दुनिया के कई हिस्सों में टेस्ट क्रिकेट को चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा है, लेकिन इन तीन देशों में इसकी लोकप्रियता बनी हुई है। (Ashes Test Series to be played in India) उन्होंने कहा कि क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया चाहता है कि टेस्ट क्रिकेट और मजबूत हो तथा इसे आगे भी बढ़ावा मिलता रहे।

व्यस्त कार्यक्रम बड़ी चुनौती

ग्रीनबर्ग ने माना कि अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट का कार्यक्रम पहले से ही काफी व्यस्त है। ऐसे में भारत में एशेज टेस्ट जैसे बड़े आयोजन के लिए तीनों क्रिकेट बोर्डों के बीच तालमेल और सही समय निकालना आसान नहीं होगा। उन्होंने कहा कि साल में केवल 365 दिन होते हैं और क्रिकेट का कैलेंडर पहले ही पूरी तरह भरा हुआ है। कई नए आयोजनों के लिए अतिरिक्त समय निकालना बड़ी चुनौती बन गया है।

IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे Instagram Page को Follow करें

गौरतलब है कि अगली एशेज सीरीज की मेजबानी अगले साल इंग्लैंड करेगा। ऐसे में भारत में एशेज टेस्ट का विचार फिलहाल भविष्य की संभावनाओं में शामिल है, (Ashes Test Series to be played in India) लेकिन इस पर अभी कोई आखिरी फैसला नहीं हुआ है।

इन्हें भी पढ़ें:

महाराष्ट्र सरकार ने एमबीबीएस छात्रों के लिए एक वर्षीय सेवा बॉन्ड की अनिवार्यता समाप्त की

जोसेफ ने पाकिस्तान के खिलाफ टेस्ट सीरीज में खेलने से इनकार कर दिया : सैमी

अदाणी एनर्जी सॉल्यूशंस को आंध्र प्रदेश में 8,500 करोड़ रुपये की बिजली पारेषण परियोजना मिली

प्रदर्शन के दौरान महिला से बदसलूकी के आरोपों को मुंबई पुलिस ने किया खारिज

मानव तस्करी मामला: पीड़ितों की गवाही नहीं होने पर ठाणे अदालत ने दो आरोपियों को बरी किया

भारत में एशेज टेस्ट कराने की योजना क्या है?

उत्तर: फिलहाल ऐसी कोई आधिकारिक योजना नहीं बनाई गई है।

क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने क्या कहा?

उत्तर: भविष्य में भारत में एशेज टेस्ट पर विचार संभव बताया है।

सबसे बड़ी चुनौती क्या है?

उत्तर: व्यस्त अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट कैलेंडर और समय का समन्वय।