प्रयागराज (उप्र), आठ मार्च (भाषा) स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती के खिलाफ बटुकों से यौन शोषण के आरोप में मुकदमा दर्ज कराने वाले आशुतोष ब्रह्मचारी पर रविवार की सुबह सिराथू स्टेशन पर एक अज्ञात व्यक्ति ने कथित तौर पर हमला कर दिया। राजकीय रेलवे पुलिस (जीआरपी) के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।
जीआरपी के अधिकारी ने बताया कि आशुतोष महाराज का आरोप है कि वह रीवा एक्सप्रेस ट्रेन से प्रयागराज आ रहे थे, तभी सुबह ट्रेन के सिराथू स्टेशन के पास पहुंचने पर जब वह ट्रेन के शौचालय की ओर गए, इसी दौरान एक व्यक्ति ने उस्तरा से उन पर हमला कर दिया।
उन्होंने बताया कि आशुतोष महाराज का काल्विन अस्पताल में मेडिकल परीक्षण कराया जा रहा है जिसके आधार पर मामला दर्ज किया जाएगा। साथ ही घटनास्थल का सीसीटीवी फुटेज खंगाला जा रहा है।
जीआरपी अधिकारी ने कहा कि विवेचना के आधार पर अगली विधिक कार्रवाई की जाएगी।
भाषा राजेंद्र सिम्मी सुरभि
सुरभि