West Bengal Election 2026 Repolling/Photo Credit: IBC24
कोलकाताःWest Bengal Election 2026 Repolling: चुनाव आयोग ने गड़बड़ी की शिकायत के बीच फलता विधानसभा क्षेत्र के सभी 285 मतदान केंद्रों पर दोबारा मतदान के आदेश जारी किए हैं। 21 मई को फिर से वोटिंग होगी और 24 मई को इस सीट के नतीजे घोषित किए जाएंगे। यहां 21 मई 2026 को सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे के बीच मतदान होगा।
फलता में (West Bengal Election 2026 Repolling) कुल 6 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं। टीएमसी से जहांगीर खान, बीजेपी से दिबांगशु पांडा, कांग्रेस से अब्दुर रज्जाक मोल्ला और सीपीआई एम से संभु नाथ चुनाव लड़ रहें हैं। इनके अलावा दो निर्दलीय प्रत्याशी भी चुनाव लड़ रहे हैं। फलता में इन छह उम्मीदवारों के बीच कांटे की टक्कर होने की संभावना है।
भाजपा ने फलता में दोबारा वोटिंग की मांग की थी। 144-फलता विधानसभा क्षेत्र में 29 अप्रैल 2026 को बड़ी संख्या में मतदान केंद्रों पर वोटिंग (West Bengal Election 2026 Repolling) के दौरान हुई अनियमितताओं और लोकतांत्रिक प्रक्रिया को बाधित करने की घटनाओं को संज्ञान में लेते हुए चुनाव आयोग ने निर्देश दिया कि सभी 285 मतदान केंद्रों पर दोबारा मतदान कराया जाएगा। वहीं 24 मई 2026 को वोटों की गिनती की जाएगी।
चुनाव आयोग के आदेश पर शनिवार को डायमंड हार्बर और मगराहाट पश्चिम के 15 मतदान केंद्रों पर फिर से मतदान (West Bengal Election 2026 Repolling) हुआ। बता दें कि पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव 23 अप्रैल और 29 अप्रैल को दो चरणों में संपन्न हुए थे। शेष सीटों के लिए वोटों की गिनती 4 मई को होगी।