असम: 20 अवैध प्रवासियों को बांग्लादेश भेजा गया

असम: 20 अवैध प्रवासियों को बांग्लादेश भेजा गया

असम: 20 अवैध प्रवासियों को बांग्लादेश भेजा गया
Modified Date: April 26, 2026 / 03:59 pm IST
Published Date: April 26, 2026 3:59 pm IST

गुवाहाटी, 26 अप्रैल (भाषा) असम के मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा ने रविवार को कहा कि राज्य में 20 विदेशी नागरिकों को गिरफ्तार करके वापस बांग्लादेश भेज दिया गया है।

शर्मा ने ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, “कुछ लोगों के साथ सख्ती से पेश आना जरूरी होता है…खुद नहीं जाने वाले घुसपैठियों को जब हम असम से बाहर निकालते हैं तो यह पंक्ति याद रखते हैं। इसी तरह हमने 20 अवैध बांग्लादेशियों को वापस भेजा।”

हालांकि, उन्होंने यह नहीं बताया कि ये लोग कहां पकड़े गए थे या उनकी राष्ट्रीयता क्या थी। शर्मा ने कहा, “असम लड़ेगा, कार्रवाई जारी रहेगी।”

असम के श्रीभूमि, कछार, धुबरी और दक्षिण सलमारा-मांकाचर जिलों की बांग्लादेश से लगती 267.5 किलोमीटर लंबी अंतरराष्ट्रीय सीमा है।

श्रीभूमि में सुतर्कांदी में एक एकीकृत जांच चौकी (आईसीपी) है। पूर्वोत्तर में भारत-बांग्लादेश सीमा पर तीन आईसीपी हैं, अन्य दो मेघालय के दौकी और त्रिपुरा के अखौड़ा में हैं।

क्षेत्र में एक और आईसीपी असम के दरांग में भारत-भूटान सीमा के साथ स्थित है।

भाषा जोहेब अमित

अमित


लेखक के बारे में