गुवाहाटी, 20 फरवरी (भाषा) असम के मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा ने शुक्रवार को अरुणाचल प्रदेश और मिजोरम के लोगों को उनके राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर शुभकामनाएं दीं।
शर्मा ने ‘एक्स’ पर पोस्ट कर कहा कि असम का दोनों राज्यों के साथ गहरा और अटूट संबंध है।
शर्मा ने कहा, ‘अपने राज्य स्थापना दिवस पर हमारे सहयोगी राज्यों अरुणाचल प्रदेश और मिजोरम को हार्दिक शुभकामनाएं। हम एक गहरा और अटूट बंधन साझा करते हैं, और साथ मिलकर एक विकसित अष्टलक्ष्मी की परिकल्पना को मजबूत करने में योगदान देते हैं।’
उन्होंने कहा, ‘इस अवसर पर, मैं मां कामाख्या से हमारे राज्यों के लोगों के बीच निरंतर प्रगति, सद्भाव और मजबूत संबंधों के लिए प्रार्थना करता हूं।’
राज्यपाल लक्ष्मण प्रसाद आचार्य शुक्रवार को लोक भवन द्वारा आयोजित राज्य स्थापना दिवस समारोह में शामिल होने वाले हैं।
भाषा तान्या मनीषा
मनीषा