Assam Flood News | Photo Credit AI
गुवाहाटी: Assam Flood News असम में बुधवार को बाढ़ की स्थिति और गंभीर हो गई। राज्य के 11 जिले बाढ़ की चपेट में हैं, जहां 6.53 लाख से अधिक लोग प्रभावित हुए हैं। (Assam Flood Update) पिछले 24 घंटों में 10 लोगों की मौत हो गई, जिससे इस वर्ष बाढ़ से मरने वालों की संख्या बढ़कर 41 हो गई। असम राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (एएसडीएमए) के अनुसार, शिवसागर और जोरहाट में तीन-तीन, चराइदेव में दो तथा कार्बी आंगलोंग और धेमाजी में एक-एक व्यक्ति की मौत हुई।
Assam Weather Alert भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने बुधवार को ‘ऑरेंज अलर्ट’ जारी (Assam Orange Alert) करते हुए लोगों से सतर्क रहने की अपील की है। विभाग ने अगले चार दिनों के लिए ‘येलो अलर्ट’ भी जारी किया है और कई स्थानों पर गरज-चमक के साथ भारी बारिश की संभावना जताई है। एएसडीएमए की दैनिक रिपोर्ट के अनुसार, शिवसागर, चराइदेव, धेमाजी, डिब्रूगढ़, गोलाघाट, होजाई, जोरहाट, कामरूप, कामरूप महानगर, कार्बी आंगलोंग और नगांव जिलों में 6.53 लाख से अधिक लोग बाढ़ से प्रभावित हैं।
असम के मुख्य सचिव रवि कोटा ने बुधवार को राज्य में बाढ़ की स्थिति की समीक्षा की और सभी संबंधित विभागों को राहत कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए। एक आधिकारिक विज्ञप्ति के अनुसार, समीक्षा बैठक में बाढ़ से सबसे अधिक प्रभावित चराइदेव, शिवसागर, जोरहाट और गोलाघाट जिलों की स्थिति तथा विभिन्न विभागों की तैयारियों पर विशेष ध्यान दिया गया। मुख्य सचिव ने संबंधित विभागों को बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में मरम्मत और बहाली का कार्य तेज करने तथा राहत शिविरों और प्रभावित इलाकों में सामग्री एवं आवश्यक सेवाओं की निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।