असम: पशु तस्करों को पकड़ने के अभियान के दौरान तालाब में गिरने से पुलिसकर्मी की मौत

Ads

असम: पशु तस्करों को पकड़ने के अभियान के दौरान तालाब में गिरने से पुलिसकर्मी की मौत

  •  
  • Publish Date - October 18, 2020 / 11:38 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:27 PM IST

गुवाहाटी, 18 अक्टूबर (भाषा) असम में भारत-बांग्लादेश सीमा के निकट मनकचार में पशु तस्करों को पकड़ने के अभियान के दौरान तालाब में गिरने से एक पुलिसकर्मी की मौत हो गई। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

उन्होंने कहा कि जालेश्वर और जोरडांगा थाना चौकी के 17 पुलिसकर्मियों की एक टीम मनकचार थाना क्षेत्र के चार कोकुरमोरा में पशु तस्करों को पकड़ने के लिये चलाए गए अभियान का हिस्सा थी।

पुलिस ने कहा कि बीती रात करीब पौने दो बजे पशु तस्करों को तालाब के तट पर देखते ही चार सिपाहियों ने उनका पीछा किया। इनमें से एक सिपाही तालाब में गिर गया, जिसकी पहचान राबेन दास (25) के रूप में हुई है।

उन्होंने कहा कि तलाशी के बाद उनका शव बरामद किया गया, जिसे गाजारिकांडी जन स्वास्थ्य केन्द्र भेजा गया, जहां सिपाही की मौत की पुष्टि की गई।

भाषा जोहेब दिलीप

दिलीप