गुवाहाटी, चार मई (भाषा) भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार जीबन गोगोई ने सोमवार को असम के नवगठित सिस्सीबारगांव निर्वाचन क्षेत्र से 40,593 मतों के अंतर से जीत हासिल की। यह जानकारी निर्वाचन आयोग ने दी।
आयोग के अनुसार पहली बार चुनाव लड़ रहे गोगोई को 75,758 मत प्राप्त हुए जबकि उनके निकटतम प्रतिद्वंद्वी एवं रायजोर दल के दुलाल चंद्र बरुआ को 35,165 मत मिले।
धीमाजी जिले का सिस्सीबारगांव निर्वाचन क्षेत्र वर्ष 2023 में परिसीमन के बाद गठित किया गया था।
भाषा रंजन अविनाश
अविनाश