तृणमूल कांग्रेस की असम इकाई ने नगांव उपचुनाव न लड़ने का फैसला किया

तृणमूल कांग्रेस की असम इकाई ने नगांव उपचुनाव न लड़ने का फैसला किया

तृणमूल कांग्रेस की असम इकाई ने नगांव उपचुनाव न लड़ने का फैसला किया
Modified Date: September 18, 2026 / 07:53 pm IST
Published Date: September 18, 2026 7:53 pm IST

गुवाहाटी, 18 सितंबर (भाषा) तृणमूल कांग्रेस की असम इकाई ने शुक्रवार को कहा कि उसने निर्वाचन आयोग द्वारा पार्टी के नाम और चुनाव चिह्न पर रोक लगाए जाने के विरोध में नगांव लोकसभा उपचुनाव न लड़ने का फैसला किया है।

पार्टी ने छह अक्टूबर को होने वाले उपचुनाव के लिए शिक्षाविद अब्दुल सलाम को अपना उम्मीदवार बनाया था।

तृणमूल कांग्रेस के प्रदेश संयोजक शर्मन अली अहमद ने एक बयान में कहा, ‘‘हम अपनी अध्यक्ष ममता बनर्जी के फैसले का पूरे दिल से समर्थन करते हैं। नगांव उपचुनाव के लिए हमारी पार्टी के नाम और चुनाव चिह्न पर अस्थायी रोक लगाए जाने के अन्यायपूर्ण एवं अलोकतांत्रिक कदम से हमें गहरा सदमा लगा है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘इसके विरोध में, हमने नगांव निर्वाचन क्षेत्र में उपचुनाव न लड़ने का फ़ैसला किया है। हम लोकतंत्र का गला घोंटने पर निर्वाचन आयोग की कड़ी निंदा करते हैं और असम की जनता के इस अपमान पर गहरा रोष व्यक्त करते हैं।’’

निर्वाचन आयोग ने असम और अन्य राज्यों में 6 अक्टूबर को होने वाले उपचुनावों के लिए अखिल भारतीय तृणमूल कांग्रेस के नाम और इसके चुनाव चिह्न ‘जोड़ा घास फूल’ पर रोक लगाने का फैसला किया है।

यह व्यवस्था अंतरिम है और गुटीय विवाद पर आयोग के अंतिम निर्णय तक लागू रहेगी।

भाषा

नेत्रपाल पवनेश

पवनेश


लेखक के बारे में