राजस्थान के टोंक में ‘जेवीएनएल’ का सहायक अभियंता रिश्वत लेने के आरोप में गिरफ्तार

राजस्थान के टोंक में ‘जेवीएनएल’ का सहायक अभियंता रिश्वत लेने के आरोप में गिरफ्तार

राजस्थान के टोंक में ‘जेवीएनएल’ का सहायक अभियंता रिश्वत लेने के आरोप में गिरफ्तार
Modified Date: June 5, 2026 / 02:19 pm IST
Published Date: June 5, 2026 2:19 pm IST

जयपुर, चार जून (भाषा) राजस्थान के भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो ने शुक्रवार को टोंक जिले में बिजली वितरण कंपनी ‘जेवीएनएल’ के सहायक अभियंता व एक अन्य व्यक्ति को 20 हजार रुपये की रिश्वत लेने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि जेवीएनएल के सहायक अभियंता नवनीत सिंह गुर्जर व कंप्यूटर ऑपरेटर मोहम्मद शाजिम को गिरफ्तार किया गया है।

एसीबी के बयान के अनुसार, परिवादी ने शिकायत दी थी कि बिजली विभाग के कर्मी उसके घर का बिजली मीटर खोलकर ले गए। सहायक अभियंता गुर्जर मामले में कार्रवाई करने की धमकी दे रहा था तथा मीटर लौटाने के बदले 25 हजार रुपये की रिश्वत मांग रहा था।

भ्रष्टाचार रोधी इकाई ने शिकायत के सत्यापन के बाद शुक्रवार को जाल बिछाया और आरोपी सहायक अभियंता ने रिश्वत की राशि अपने कार्यालय में पदस्थापित कम्प्यूटर ऑपरेटर मोहम्मद शाजिम को देने को कहा।

बयान में कहा गया कि शाजिम ने परिवादी से पैसे लिए और अपने पास रख लिए, जिसके बाद ब्यूरो की टीम ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया।

भाषा पृथ्वी मनीषा नेत्रपाल

नेत्रपाल


लेखक के बारे में