BREAKING NEWS
रिटायर्ड IAS हत्याकांड का संदिग्ध गिरफ्त से दूर

Attack on Sukhbir Singh Badal: पूर्व डिप्टी सीएम पर इस इलाके में जानलेवा हमला! बदमाशों ने दिनदहाड़े कृपाण से किया वार, PSO को भी आई गंभीर चोटें

पूर्व डिप्टी सीएम पर इस इलाके में जानलेवा हमला! बदमाशों ने दिनदहाड़े कृपाण से किया वार, Attack on Sukhbir Singh Badal in Nanded

Attack on Sukhbir Singh Badal: पूर्व डिप्टी सीएम पर इस इलाके में जानलेवा हमला! बदमाशों ने दिनदहाड़े कृपाण से किया वार, PSO को भी आई गंभीर चोटें
Deepak Sahu
Published: 13 Aug 2026 | 5:25 pmModified: 13 Aug 2026 | 10:10 pm

नांदेड़। Attack on Sukhbir Singh Badal: शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष और पंजाब के पूर्व उप मुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल पर महाराष्ट्र के नांदेड़ में हमला किया गया। घटना गुरुद्वारा माता साहिब कौर के पास हुई। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, निहंग वेशभूषा में आए एक व्यक्ति ने कृपाण से बादल पर हमला किया। हमले में उनके हाथ में चोट लगी है। उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना के तुरंत बाद वहां मौजूद सुरक्षाकर्मियों ने हमलावर को पकड़ लिया। हमले के दौरान एक पुलिसकर्मी के घायल होने की भी जानकारी सामने आई है। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। हमले के पीछे की वजह और आरोपी के मकसद का पता लगाने के लिए जांच जारी है।

सुरक्षा घेरे के बीच हुआ हमला

Attack on Sukhbir Singh Badal: जानकारी के अनुसार, सुखबीर सिंह बादल गुरुद्वारा माता साहिब कौर की ओर जा रहे थे। इसी दौरान भीड़ का फायदा उठाकर हमलावर उनके करीब पहुंचा और धारदार हथियार से वार किया। सुरक्षाकर्मियों ने तत्काल हस्तक्षेप करते हुए हमलावर को काबू में कर लिया। घटना के बाद गुरुद्वारा परिसर और आसपास के क्षेत्र में सुरक्षा बढ़ा दी गई है। सोशल मीडिया पर सामने आए वीडियो में सुखबीर बादल को एक इमारत के भीतर जाते हुए देखा जा रहा है। उनके दाहिने हाथ पर कपड़ा बंधा हुआ नजर आ रहा है।

हमलावर की पहचान और मकसद की जांच

पुलिस ने हमलावर को हिरासत में ले लिया है और घटना के पूरे क्रम की जांच की जा रही है। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि आरोपी किस उद्देश्य से गुरुद्वारा परिसर में पहुंचा था और उसने सुखबीर सिंह बादल को ही निशाना क्यों बनाया। महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने भी घटना की जांच के निर्देश दिए हैं। सुखबीर सिंह बादल पर इससे पहले 4 दिसंबर 2024 को अमृतसर में श्री हरमंदिर साहिब के बाहर भी जानलेवा हमला करने की कोशिश हुई थी। उस समय बादल अकाल तख्त साहिब की ओर से सुनाई गई धार्मिक सजा के तहत सेवादार की सेवा कर रहे थे।

धार्मिक सजा के तहत कर रहे थे सेवा

2024 की अमृतसर की घटना के समय सुखबीर बादल अकाली दल सरकार के 2007 से 2017 तक के कार्यकाल के दौरान हुई गलतियों के प्रायश्चित के तौर पर अकाल तख्त साहिब द्वारा सुनाई गई धार्मिक सजा के तहत सेवा कर रहे थे। गोली चलाने की कोशिश के बावजूद उन्होंने अपनी सेवा जारी रखी थी। नांदेड़ की ताजा घटना के बाद गुरुद्वारा परिसर की सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। पुलिस अब हमले के कारणों और आरोपी की पृष्ठभूमि की जांच में जुटी है।

यह भी पढ़ेंः-

हमसे जुड़ें
FacebookTwitterInstagramMSNGoogle NewsYouTube

लेखक के बारे में

Deepak Sahu
Deepak Sahu

सवाल आपका है.. पत्रकारिता के माध्यम से जनसरोकारों और आप से जुड़े मुद्दों को सीधे सरकार के संज्ञान में लाना मेरा ध्येय है। विभिन्न मीडिया संस्थानों में 10 साल का अनुभव मुझे इस काम के लिए और प्रेरित करता है। कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रानिक मीडिया और भाषा विज्ञान में ली हुई स्नातकोत्तर की दोनों डिग्रियां अपने कर्तव्य पथ पर आगे बढ़ने के लिए गति देती है।

और भी पढ़ें...

Web Title: Attack on Sukhbir Singh Badal in Nanded

शह मात The Big Debate: ‘SIR’ का सियासी रंग…निकाय चुनाव से पहले जंग! पुरानी मतदाता सूची को यथावत रखने की मांग क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट

शह मात The Big Debate: ‘SIR’ का सियासी रंग…निकाय चुनाव से पहले जंग! पुरानी मतदाता सूची को यथावत रखने की मांग क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट

01 Oct 2026 | 11:26 pm
जरांगे की आलोचना करने वाली महिला पर अभद्र टिप्पणियां, प्राथमिकी दर्ज

जरांगे की आलोचना करने वाली महिला पर अभद्र टिप्पणियां, प्राथमिकी दर्ज

01 Oct 2026 | 11:24 pm
कॉजपा संस्थापक अभिजीत दीपके को मुंबई पुलिस ने संक्षिप्त हिरासत में लिया

कॉजपा संस्थापक अभिजीत दीपके को मुंबई पुलिस ने संक्षिप्त हिरासत में लिया

01 Oct 2026 | 11:04 pm
MP News: प्रधानमंत्री मोदी से मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने की भेंट, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2027 के लिए किया आमंत्रित

MP News: प्रधानमंत्री मोदी से मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने की भेंट, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2027 के लिए किया आमंत्रित

01 Oct 2026 | 10:58 pm
खबर महाराष्ट्र दीपके पुलिस हिरासत

खबर महाराष्ट्र दीपके पुलिस हिरासत

01 Oct 2026 | 10:55 pm
Sakti Crime News: नाबालिग कपल ने चोरी-छिपे की शादी, हुआ बच्चा तो उतारा मौत के घाट, पुलिस के सामने मिनटों में ही खुल गई पोल

Sakti Crime News: नाबालिग कपल ने चोरी-छिपे की शादी, हुआ बच्चा तो उतारा मौत के घाट, पुलिस के सामने मिनटों में ही खुल गई पोल

01 Oct 2026 | 10:46 pm
महाराष्ट्र सरकार ने 19 और तहसीलों में सूखा आकलन सर्वेक्षण के निर्देश दिए

महाराष्ट्र सरकार ने 19 और तहसीलों में सूखा आकलन सर्वेक्षण के निर्देश दिए

01 Oct 2026 | 10:20 pm
प्यार में विफल युवक 60 फुट ऊंचे पेड़ पर चढ़ा; पुलिस ने समझा-बुझाकर नीचे उतारा

प्यार में विफल युवक 60 फुट ऊंचे पेड़ पर चढ़ा; पुलिस ने समझा-बुझाकर नीचे उतारा

01 Oct 2026 | 9:56 pm