प्राधिकरण ने कंपनियों को जमीन आवंटित की, बड़ी संख्या में लोगों को रोजगार मिलने की उम्मीद

Ads

प्राधिकरण ने कंपनियों को जमीन आवंटित की, बड़ी संख्या में लोगों को रोजगार मिलने की उम्मीद

  •  
  • Publish Date - December 11, 2020 / 10:42 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:24 PM IST

नोएडा (उप्र), 11 दिसंबर (भाषा) यमुना विकास प्राधिकरण (यीडा) ने सात कंपनियों को यहां जमीन आवंटित की है, जिनमें रेलगाड़ियों के कलपुर्जे बनाने वाली कंपनी भी शामिल है। ये कंपनियां करीब 296 करोड़ रुपए का निवेश करेंगी, जिससे 3,667 लोगों को रोजगार मिलने की संभावना है।

यमुना विकास प्राधिकरण के मुख्य कार्यपालक अधिकारी डॉ अरुणवीर सिंह ने बताया कि सात कंपनियों को जमीन आवंटित की गई है, जिनमें रेलगाड़ी के कलपुर्जे बनाने वाली कंपनी, दो खाद्य प्रसंस्करण कंपनी, प्रिंटिंग पैकेजिंग की दो कंपनी और प्लास्टिक मोल्डिंग से जुड़ी कंपनी शामिल हैं।

उन्होंने कहा कि इससे बड़ी संख्या में लोगों को रोजगार मिलेगा।

भाषा सं

शोभना

शोभना

शीर्ष 5 समाचार