मानसून के दूसरे हिस्से में देश में औसत वर्षा सामान्य से कम रहने की संभावना : आईएमडी
मानसून के दूसरे हिस्से में देश में औसत वर्षा सामान्य से कम रहने की संभावना : आईएमडी
नयी दिल्ली, 31 जुलाई (भाषा) भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने शुक्रवार को जारी अपने मासिक पूर्वानुमान में कहा कि दक्षिण-पश्चिम मानसून के दूसरे हिस्से के तहत अगस्त से सितंबर तक देशभर में सामान्य से कम बारिश होने की संभावना है।
बारिश ‘दीर्घावधि औसत’ 94 प्रतिशत से कम रहने का अनुमान जताया गया है।
दीर्घावधि औसत (एलपीए) 1971 से 2020 के ऐतिहासिक आंकड़ों के आधार पर, अगस्त से सितंबर की अवधि के दौरान पूरे देश में बारिश का एलपीए 422.8 मिलीमीटर है।
एलपीए, किसी खास इलाके में एक तय समय (जैसे महीना या मौसम) में हुई बारिश का औसत, जो आमतौर पर 30 से 50 साल की लंबी अवधि के आधार पर निकाला जाता है।
भाषा
सुभाष दिलीप
दिलीप

Facebook


