नई दिल्ली। देश में बढ़ती पेट्रोल-डीजल के दाम के बीच योग गुरू बाबा रामदेव ने केंद्र सरकार को सलाह दी है। पेट्रोलियम पदार्थों के दामों में नियंत्रण नहीं हुआ तो साल 2019 का चुनाव मोदी सरकार के लिए संकट भरा रहेगा। रामदेव ने सरकार से 35 से 40 रुपए प्रति लीटर पेट्रोल-डीजल बेचने की मांग की है। उन्होंने सरकार को सुझाव दिया है कि पेट्रोल-डीजल को जीएसटी स्लैब के न्यूनतम दर यानी पांच फीसदी पर शामिल किया जाए। जिससे इस पर टैक्स कम लगेगा जिससे दाम होंगे।
पढ़ें- सैरीडॉन समेत 2 अन्य दवाओं पर से सुप्रीम कोर्ट ने हटाया प्रतिबंध, केंद्र सरकार को नोटिस
मोदी सरकार पेट्रोल-डीजल पर एक्साइज ड्यूटी में महज 1 रुपये की कटौती करे तो केन्द्रीय राजस्व को 14,000 करोड़ रुपये का नुकसान होता है. इस नुकसान से केन्द्र सरकार के लिए वित्तीय घाटा को जीडीपी के 3.3 फीसदी के लक्ष्य पर रखना नामुमकिन हो जाएगा। केन्द्र सरकार पेट्रोल पर 19.48 रुपये प्रति लीटर और डीजल पर 15.33 प्रति लीटर एक्साइज ड्यूटी वसूल रही है।
पढ़ें- गोवा में सियासी उठापटक तेज, कांग्रेस ने पेश किया सरकार बनाने का दावा
बाबा रामदेव ने कहा कि यदि पेट्रोल-डीजल पर टैक्स कम करने से सरकार के राजस्व को नुकसान हो रहा है तो वह इसकी भरपाई देश में अमीर लोगों पर अधिक टैक्स लगाकर कर सकती है। वैश्विक मुद्रा बाजार में लगातार डॉलर के मुकाबले रुपये की ताकत कम हो रही है वहीं कमजोर रुपये के चलते उसे महंगे क्रूड ऑयल को खरीदने के लिए अधिक डॉलर खर्च करना पड़ रहा है।
पढ़ें- नन से रेप के आरोपी बिशप ने दिया इस्तीफा, वेटिकन कर सकता है हस्तक्षेप
आपको बतादें ईरान पर लगे अमेरिकी प्रतिबंध और भारत समेत अन्य देशों द्वारा इस प्रतिबंध को मानने की अंतिम तिथि जैसे-जैसे नजदीक आ रही है, क्रूड ऑयल की कीमतों में उछाल देखने को मिल रही है ऐसी स्थिति में केन्द्र सरकार पेट्रोल-डीजल पर टैक्स से राजस्व के नुकसान को बचाने में लगी है।
वेब डेस्क, IBC24