बांग्लादेश में हत्या के आरोपी छात्र कार्यकर्ता को दिल्ली हवाई अड्डे पर पकड़ा गया, वापस भेजा गया

Ads

बांग्लादेश में हत्या के आरोपी छात्र कार्यकर्ता को दिल्ली हवाई अड्डे पर पकड़ा गया, वापस भेजा गया

  •  
  • Publish Date - February 19, 2026 / 12:17 PM IST,
    Updated On - February 19, 2026 / 12:17 PM IST

नयी दिल्ली, 19 फरवरी (भाषा) बांग्लादेश में एक हिंदू पुलिस अधिकारी की हत्या मामले में वांछित एक बांग्लादेशी छात्र कार्यकर्ता को यहां इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर पकड़ लिया गया और वापस भेज दिया गया। आधिकारिक सूत्रों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

सूत्रों के अनुसार, अहमद रजा हसन मेहदी नामक व्यक्ति को आव्रजन अधिकारियों ने उस समय रोका जब वह यूरोप जाने वाली उड़ान में चढ़ने का प्रयास कर रहा था।

बांग्लादेश में हबीगंज निवासी मेहदी पर पांच अगस्त, 2024 को उपनिरीक्षक संतोष चौधरी की हत्या के संबंध में आरोप लगाए गए हैं।

सूत्रों के अनुसार, रोके जाने के बाद कार्यकर्ता को हिरासत में लिया गया और बाद में बांग्लादेश भेज दिया गया।

भाषा नोमान अमित

अमित