बाराबंकी के पुलिस क्षेत्राधिकारी की इटावा में सड़क हादसे में मौत, गनर घायल

Ads

बाराबंकी के पुलिस क्षेत्राधिकारी की इटावा में सड़क हादसे में मौत, गनर घायल

  •  
  • Publish Date - September 28, 2026 / 11:46 AM IST,
    Updated On - September 28, 2026 / 11:46 AM IST

बाराबंकी (उप्र), 28 सितंबर (भाषा) बाराबंकी जिले में तैनात एक पुलिस क्षेत्राधिकारी (सीओ) की इटावा जिले में आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर सड़क हादसे में मौत हो गई और उनका गनर गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी।

पुलिस के मुताबिक मूल रूप से गौतमबुद्ध नगर (नोएडा) निवासी क्षेत्राधिकारी नरेंद्र सिंह (55) की रविवार शाम उपचार के दौरान मौत की खबर आई। सीओ सिंह और सिपाही गनर योगेंद्र सिंह कार से लखनऊ से आगरा की ओर जा रहे थे।

पुलिस के अनुसार ऊसराहार क्षेत्र में खरगुआ के पास कार आगे चल रहे ट्रक में जा घुसी और टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे में सीओ गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें सैफई मेडिकल कॉलेज ले जाया गया, जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई।

बाराबंकी के पुलिस अधीक्षक (एसपी) अर्पित विजयवर्गीय ने सीओ की मौत की पुष्टि करते हुए कहा कि नरेंद्र सिंह करीब छह माह पहले बागपत में इंस्पेक्टर के पद पर तैनात थे और प्रांतीय पुलिस सेवा में पदोन्नति के बाद उन्हें क्षेत्राधिकारी बनाया गया था। सिंह बाराबंकी में तैनाती के बाद कार्यालय का कार्य देख रहे थे।

घायल सिपाही का उपचार किया जा रहा है।

भाषा सं आनन्द वैभव

वैभव