(Canara Bank Recruitment 2026/Image Credit: Instagram)
नई दिल्ली: Canara Bank Recruitment 2026: बैंकिंग सेक्टर में नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए केनरा बैंक ने बड़ी खुशखबरी दी है। बैंक ने देशभर में ग्रेजुएट अप्रेंटिस के 3,500 पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन (Canara Bank Recruitment 2026) जारी किया है। आवेदन प्रक्रिया 1 अक्टूबर 2026 से शुरू होगी और उम्मीदवार 17 अक्टूबर 2026 तक ऑनलाइन फॉर्म भर सकेंगे। इच्छुक अभ्यर्थी भर्ती से जुड़ी योग्यता, चयन प्रक्रिया एवं अन्य आवश्यक जानकारी आधिकारिक नोटिफिकेशन में देख सकते हैं।
इस भर्ती में आवेदन करने के लिए (Canara Bank Recruitment 2026) उम्मीदवार का किसी भी मान्यता प्राप्त संस्थान से किसी भी स्ट्रीम में ग्रेजुएशन पास होना जरूरी है। आवेदक की उम्र कम से कम 20 साल और अधिकतम 28 साल होनी चाहिए। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को नियमानुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी। उम्र और शैक्षिक योग्यता से जुड़ी पात्रता 1 सितंबर 2026 को आधार मानकर तय की जाएगी।
आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को सबसे पहले nats.education.gov.in पोर्टल पर अपना रजिस्ट्रेशन करना होगा। इसके बाद केनरा बैंक की आधिकारिक वेबसाइट के करियर सेक्शन में जाकर भर्ती से जुड़े लिंक के माध्यम से आवेदन पूरा करना होगा। सामान्य और अन्य वर्ग के उम्मीदवारों को 500 रुपये आवेदन शुल्क देना होगा। वहीं, SC, ST और PwBD श्रेणी के अभ्यर्थियों से कोई आवेदन शुल्क नहीं लिया जाएगा।
इस भर्ती की खास बात यह है कि उम्मीदवारों को लिखित परीक्षा या इंटरव्यू (Canara Bank Recruitment 2026 Selection) से नहीं गुजरना होगा। आवेदन करने वालों को उनकी शैक्षिक योग्यता के आधार पर शॉर्टलिस्ट किया जाएगा। चयनित उम्मीदवारों को 12 महीने की अप्रेंटिसशिप के लिए नियुक्त किया जाएगा। इस दौरान उन्हें हर महीने 16,650 रुपये स्टाइपेंड मिलेगा। आवेदक इस भर्ती से जुड़ी अन्य जानकारी के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन का अवलोकन कर सकते हैं।