मंदिरबाजार (पश्चिम बंगाल) 29 अक्टूबर (भाषा) पश्चिम बंगाल के दक्षिण 24 परगना जिले के एक पुलिस थाने के एक खंड विकास अधिकारी और एक थाना प्रभारी की बृहस्पतिवार को कोविड-19 से मौत हो गई।
जिला अधिकारी ने बताया कि खंड विकास अधिकारी (बीडीओ) सयैद अहमद (56) का आज सुबह कोलकाता के एम.आर. बांगुड़ अस्पताल में निधन हो गया।
उपमंडल अधिकारी सुकांता साहा ने बताया कि उन्हें तीन दिन पहले ही अस्पताल में भर्ती कराया गया था, उन्हें मधुमेह की शिकायत भी थी।
जिला अधिकारी ने बताया कि नोदखाली पुलिस थाने के प्रभारी निरीक्षक (आईआईसी) अनिंद्या बसु कोरोना वायरस से संक्रमित पाए जाने के बाद 12 अक्टूबर से अस्पताल में भर्ती थे। बृहस्पतिवार तड़के उनका निधन हो गया।
पश्चिम बंगाल में पिछले कुछ महीनों में कम से कम 15 सरकारी अधिकारियों की कोविड-19 से मौत हुई है।
भाषा निहारिका धीरज
धीरज