बीड: बारहवीं कक्षा की छात्रा ने आत्महत्या की; सुसाइड नोट में परीक्षा के तनाव का कारण बताया

Ads

बीड: बारहवीं कक्षा की छात्रा ने आत्महत्या की; सुसाइड नोट में परीक्षा के तनाव का कारण बताया

  •  
  • Publish Date - April 11, 2026 / 08:58 PM IST,
    Updated On - April 11, 2026 / 08:58 PM IST

बीड, 11 अप्रैल (भाषा) महाराष्ट्र के बीड जिले में कक्षा बारहवीं की एक छात्रा ने कथित तौर पर आत्महत्या कर ली। पुलिस अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि यह घटना शुक्रवार रात को अंबाजोगाई कस्बे में घटी।

अंबाजोगाई पुलिस थाने के अधिकारी ने बताया, “धरूर तहसील के उमरेवाड़ी की रहने वाली 17 वर्षीय पूनम मेघराज दहिफले ने अपने सुसाइड नोट में लिखा है कि वह परीक्षा के तनाव से जूझ रही थी। वह यहां अपने छोटे भाई और दादी के साथ रहती थी, जबकि उसके पिता पुणे में रहते और काम करते हैं।”

उन्होंने कहा कि मामले की जांच चल रही है।

भाषा तान्या माधव

माधव