Vande Bharat: मतदान से बाहर आया ‘बाहरी’ का जिन्न, पीएम मोदी ने याद दिलाया इतिहास, ममता सरकार पर साधा निशाना

Ads

West Bengal Assembly Election 2026: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 के लिए आज का शनिवार 'सुपर सैटरडे' साबित हुआ।

  •  
  • Publish Date - April 12, 2026 / 12:04 AM IST,
    Updated On - April 12, 2026 / 12:04 AM IST

West Bengal Assembly Election 2026 | Photo Credit: ANI Photo

HIGHLIGHTS
  • पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 के लिए आज का शनिवार 'सुपर सैटरडे' साबित हुआ।
  • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज बंगाल के रण में हुंकार भरते हुए दो बड़ी रैलियां कीं।
  • पीएम मोदी ने हेलीपैड से ही एक वीडियो साझा कर बंगाल के 'मिजाज' को अद्भुत बताया।

West Bengal Assembly Election 2026: नई दिल्ली: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 के लिए आज का शनिवार ‘सुपर सैटरडे’ साबित हुआ। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज बंगाल के रण में हुंकार भरते हुए दो बड़ी रैलियां कीं। पूर्व वर्धमान के कटवा और मुर्शिदाबाद के जंगीपुर में उमड़ी भीड़ को देखकर पीएम गदगद नजर आए। उन्होंने हेलीपैड से ही एक वीडियो साझा कर बंगाल के ‘मिजाज’ को अद्भुत बताया।

कटवा में पीएम मोदी ने सीधा हमला बोलते हुए कहा कि, बंगाल अब बदलाव के लिए पूरी तरह तैयार है। उन्होंने ‘मोदी की गारंटी’ देते हुए वादा किया कि, भाजपा की सरकार बनते ही पहली कैबिनेट बैठक में ‘आयुष्मान भारत’ योजना लागू की जाएगी और टीएमसी के ‘भय राज’ को ‘भरोसे’ में बदल दिया जाएगा। (West Bengal Assembly Election 2026) पीएम ने भ्रष्टाचार पर ‘व्हाइट पेपर’ लाने और महिलाओं के लिए 3000 रु की मासिक सहायता का भी संकल्प दोहराया।

वहीं, गृह मंत्री अमित शाह ने पुरुलिया में आदिवासी कार्ड खेला। शाह ने बड़ा ऐलान करते हुए कहा कि, भाजपा सरकार बनते ही ‘कुर्माली’ भाषा को संविधान की आठवीं अनुसूची में शामिल किया जाएगा।

दूसरी तरफ, मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने झारग्राम की धरती से पलटवार किया। (West Bengal Assembly Election 2026) ममता ने भाजपा को ‘बंगाल विरोधी’ और ‘बाहरी’ करार देते हुए लोगों से अपील की कि, वो बाहरी ताकतों को अपने घर में घुसने न दें।

बता दें कि बंगाल में 23 और 29 अप्रैल को मतदान होना है, जिसके नतीजे 4 मई को आएंगे। जैसे-जैसे वोटिंग की तारीख नजदीक आ रही है, बंगाल की सियासत का पारा चढ़ता जा रहा है।

इन्हे भी पढ़ें:-