‘जन नायकन’ के लीक मामले में सेसंर बोर्ड की संलिप्तता नहीं, खबरें आधारहीन : सूत्र

Ads

‘जन नायकन’ के लीक मामले में सेसंर बोर्ड की संलिप्तता नहीं, खबरें आधारहीन : सूत्र

  •  
  • Publish Date - April 11, 2026 / 09:37 PM IST,
    Updated On - April 11, 2026 / 09:37 PM IST

नयी दिल्ली, 11 अप्रैल (भाषा) अभिनय से राजनीति में आए विजय की आगामी तमिल फिल्म ‘जना नायकन’ के केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड (सीबीएफसी) से लीक होने के दावे निराधार और भ्रामक हैं। आधिकारिक सूत्रों ने शनिवार को यह जानकारी दी।

एच. विनोद द्वारा निर्देशित इस फिल्म को विजय के राजनीति में आने से पहले उनकी आखिरी फिल्म के रूप में प्रचारित किया जा रहा है। खबरों के मुताबिक, यह फिल्म शुक्रवार को ऑनलाइन लीक हो गई। इस घटना से फिल्म जगत में आक्रोश है। एक आधिकारिक सूत्र ने बताया, ‘‘तमिल फिल्म ‘जना नायकन’ के केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड (सीबीएफसी) या सेंसर बोर्ड से लीक होने के दावे निराधार और भ्रामक हैं।’’

उन्होंने कहा कि सीबीएफसी प्रमाणीकरण के लिए प्रस्तुत सभी फिल्मों के लिए एक सुरक्षित केडीएम (की डिलीवरी मैसेज) प्रणाली का पालन करता है, जिसमें सामग्री तक पहुंच पासवर्ड से सुरक्षित होती है।

सूत्र ने बताया, ‘‘केडीएम पूरी तरह से निर्माता/फिल्म निर्माता के पास रहता है। वैध केडीएम के बिना ना तो फिल्म को देखा जा सकता है ना ही उस तक पहुंचा जा सकता है।’’

सूत्रों ने ताया कि ‘जना नायकन’ का डीसीपी (डिजिटल सिनेमा पैकेज) 17 मार्च को मुंबई में आवेदक को विधिवत पावती के साथ सौंप दिया गया था और तब से यह उनके पास ही है।

यह स्पष्टीकरण सोशल मीडिया पर लीक के स्रोत को लेकर चल रही व्यापक अटकलों के बीच आया है।

सुपरस्टार रजनीकांत, कमल हासन, अभिनेता सूर्या और शिवकार्तिकेयन सहित कई अन्य लोगों ने फिल्म के लीक होने की घटना की निंदा की है और प्रशंसकों से आग्रह किया कि वे फिल्म की ‘पायरेटेड’ प्रति को प्रसारित करने या देखने से बचें।

भाषा धीरज संतोष

संतोष