Telangana HIV Attack News : इश्क बना जुनून! शादी टूटी तो मंगेतर को लगाया HIV खून, फिर युवती ने उठाया ये खौफनाक कदम

Ads

तेलंगाना में एक युवक ने शादी टूटने के बाद मंगेतर को एचआईवी संक्रमित खून इंजेक्ट कर दिया। इलाज से बचने के बावजूद सामाजिक तानों से परेशान युवती ने आत्महत्या कर ली।

  •  
  • Publish Date - April 11, 2026 / 10:58 PM IST,
    Updated On - April 11, 2026 / 11:02 PM IST

Telangana HIV Attack News / Image Source : FILE

HIGHLIGHTS
  • शादी टूटने के बाद प्रेमी ने मंगेतर पर किया खौफनाक हमला
  • समय पर इलाज से HIV संक्रमण से बची पीड़िता
  • सामाजिक दबाव और तानों से परेशान होकर युवती ने की आत्महत्या

नई दिल्ली : Telangana HIV Attack News तेलंगाना के मेडचल-मल्कजगिरि जिले से एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। एक सिरफिरे आशिक ने शादी टूटने का बदला लेने के लिए अपनी ही मंगेतर के शरीर में एचआईवी (HIV) संक्रमित खून इंजेक्ट कर दिया। इस पूरे मामले की सूचना मिलते ही पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया था साथ ही पीड़िता का सही समय पर इलाज होने की वजह से वह संक्रमित नहीं हुई लेकिन इस मामले में अब नया मोड़ आया है। पीड़िता ने एक सुसाइड वीडियो बनाकर आत्महत्या कर लिया है।

HIV Attack Victim Suicide क्या है पूरा मामला ?

दरअसल आरोपी युवक की शादी उसकी एक करीबी रिश्तेदार युवती से तय हुई थी, लेकिन सगाई से पहले ही युवक के एचआईवी पॉजिटिव होने का खुलासा हो गया। लड़की के परिवार ने अपनी बेटी का भविष्य सुरक्षित रखने के लिए रिश्ता तोड़ दिया। इसी फैसले से बौखलाए युवक ने युवती की जिंदगी बर्बाद करने की साजिश रची और बदले की भावना में उस पर जानलेवा हमला कर दिया। आरोपी को शक था कि अगर युवती भी संक्रमित हो गई, तो समाज में कोई और उससे शादी नहीं करेगा और अंत में उसे आरोपी से ही शादी करनी पड़ेगी। इसके बाद 11 मार्च को जब युवती घर में अकेली थी, तब आरोपी अपने शरीर से निकाला हुआ संक्रमित खून एक सिरिंज में भरकर वहां पहुंचा। उसने युवती पर हमला किया और जबरन वह खून उसके शरीर में इंजेक्ट कर दिया।

छह महीने पहले हुआ था एचआईवी

दरअसल आरोपी के माता-पिता भी एचआईवी से पीड़ित थे, जिसके कारण युवती के पिता ने छह महीने पहले उसकी जांच कराई थी। Medchal Malkajgiri Case टेस्ट रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद ही यह रिश्ता खत्म किया गया था। घटना के तुरंत बाद पीड़िता को गंभीर हालत में गांधी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज चल रहा था। इसके बाद परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया था।

HIV Infection Case New Update युवती ने किया सुसाइड

पीड़िता का इलाज जल्दी में होने की वजह वह संक्रमित नहीं हुई लेकिन जब यह बात दोस्तों और कुछ रिश्तेदारों को पता चली, तो उन्होंने लड़की से दूरी बना ली। लोग उसे अलग तरह से देखने लगे। यहाँ तक सोशल मीडिया पर भी उसके बारे में नेगेटिव बातें लिखी जाने लगीं। इन सबका असर उस पर  होने लगा और उसने अपनी जान ले ली। पीड़िता ने सोशल मीडिया पर अपने सुसाइड का वीडियो भी पोस्ट किया है ।

इन्हें भी पढ़ें:-

यह घटना कहाँ की है?

यह मामला तेलंगाना के मेडचल-मल्कजगिरि जिले का है।

आरोपी ने क्या किया था?

उसने अपनी मंगेतर को एचआईवी संक्रमित खून जबरन इंजेक्ट कर दिया था।

युवती की मौत कैसे हुई?

इलाज से बचने के बावजूद सामाजिक तानों और मानसिक दबाव के चलते उसने आत्महत्या कर ली।