MP Politics News/Image Source-IBC24 Archive
MP Politics News: भोपाल: मध्यप्रदेश के रायसेन में शनिवार को तीन दिवसीय राष्ट्रीय उन्नत कृषि महोत्सव प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ हो गया। कार्यक्रम में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान मौजूद रहे। तीनों दिग्गजों ने डबल इंजन सरकार के किसान हितैषी काम गिनाए। (MP Politics News) किसानों के विकास और कृषि क्षेत्र को मजबूत करने पर जोर दिया गया। सीएम मोहन ने कहा कि सरकार -किसान, गरीब, महिला और युवा वर्गों के समग्र विकास के लिए काम कर रही है…ये साल किसान कल्याण वर्ष के रूप में मना रहे हैं।
तो अब किसानों को लेकर सूबे में सियासत भी शुरु हो गई है। कांग्रेस ने आरोप लगाया कि – व्यापारियों को लाभ पहुंचाने के लिए गेहूं की खरीदी में देरी हो रही है (MP Politics News) और सरकार अब कृषि महोत्सव कर रही है।
मध्यप्रदेश में किसान का मुद्दा जाहिर तौर पर दोनों पक्षों के लिए खासा अहम है, सत्ता पक्ष की तैयारियों पर सवाल उठाना विपक्ष का काम है, (MP Politics News) लेकिन अहम सवाल ये कि- क्या आरोप सिर्फ शोर मचाने के लिए लगाए जा रहे हैं या उनमें कोई सच्चाई भी है?
इन्हे भी पढ़ें:-