इस्लामाबाद: Iran-US Peace Talks Latest Update पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद में ईरान और अमेरिका के बीच सीजफायर वार्ता की पहली दौर की बैठक खत्म हो गई है। अब दूसरी दौर की बातचीत चल रही है। यह अहम बैठक शहर के अत्यधिक सुरक्षित माने जाने वाले Serena Hotel Islamabad में आयोजित की जा रही है।
सूत्रों के मुताबिक, पहले दौर की बातचीत करीब दो घंटे तक चली, जिसमें ईरान ने लेबनान पर जारी इजरायली हमलों को तुरंत रोकने की मांग उठाई। बैठक के दौरान सुरक्षा, राजनीति, सैन्य स्थिति, अर्थव्यवस्था और कानूनी पहलुओं पर विस्तृत चर्चा की गई। इस वार्ता में अमेरिका की ओर से उपराष्ट्रपति JD Vance नेतृत्व कर रहे हैं, जबकि ईरान का प्रतिनिधित्व संसद स्पीकर Mohammad Bagher Ghalibaf कर रहे हैं।
Iran-US Peace Talks Latest Update सेरेना होटल को इसकी मजबूत सुरक्षा व्यवस्था, रणनीतिक लोकेशन और अंतरराष्ट्रीय स्तर के कार्यक्रमों की मेजबानी के अनुभव के लिए जाना जाता है। होटल परिसर में प्रवेश के लिए कई स्तरों की जांच व्यवस्था लागू की गई है और सभी रास्तों पर सुरक्षा बल तैनात हैं। सूत्रों का कहना है कि यह बैठक रविवार को भी जारी रह सकती है, जिससे यह स्पष्ट होता है कि दोनों पक्ष किसी ठोस समाधान तक पहुंचने की कोशिश में हैं।
वार्ता से पहले ईरान ने स्पष्ट किया था कि यदि इस्लामाबाद में हो रही बातचीत किसी निष्कर्ष पर नहीं पहुंचती है, तो इसकी जिम्मेदारी केवल Israel पर नहीं डाली जा सकती। ईरान का कहना है कि इजरायल और अमेरिका के निर्णय आपस में जुड़े हुए हैं, इसलिए विफलता की स्थिति में अमेरिका भी जिम्मेदार होगा। फिलहाल पूरी दुनिया की नजर इस अहम वार्ता पर टिकी है, जिससे पश्चिम एशिया में जारी तनाव को कम करने की उम्मीद जताई जा रही है।
इन्हें भी पढ़ें:-