बंगाल विस अध्यक्ष ने तृणमल के शहीद दिवस कार्यक्रमों के लिए मंगलवार को लंबे भोजन अवकाश की मंजूरी दी

Ads

बंगाल विस अध्यक्ष ने तृणमल के शहीद दिवस कार्यक्रमों के लिए मंगलवार को लंबे भोजन अवकाश की मंजूरी दी

  •  
  • Publish Date - July 20, 2026 / 06:58 PM IST,
    Updated On - July 20, 2026 / 06:58 PM IST

कोलकाता, 20 जुलाई (भाषा) पश्चिम बंगाल विधानसभा के अध्यक्ष रथिंद्र बोस ने मंगलवार को सदन में दो घंटे के भोजन अवकाश की घोषणा की, ताकि तृणमूल कांग्रेस के दोनों प्रतिद्वंद्वी गुट के विधायक 21 जुलाई को अपने-अपने ‘शहीद दिवस’ कार्यक्रमों में शामिल हो सकें।

ममता बनर्जी नीत गुट के विधायक शोभन चट्टोपाध्याय और प्रतिद्वंद्वी खेमे में शामिल ऋतब्रत बनर्जी ने विधानसभा अध्यक्ष से सदन की कार्यवाही स्थगित करने का अनुरोध किया था, ताकि विधायक अपने-अपने गुट के कार्यक्रमों में शामिल हो सकें।

हालांकि, शुरू में बोस सदन की कार्यवाही स्थगित करने के पक्ष में नहीं थे, लेकिन सोमवार को मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी के अनुरोध पर वह मंगलवार को भोजन अवकाश की अ‍वधि बढ़ाने के लिए सहमत हो गए।

बोस ने कहा कि मंगलवार को दोपहर 12 बजे से दो घंटे के लिए सदन में भोजन अवकाश रहेगा।

ऋतब्रत के नेतृत्व वाला खेमा जहां मेयो रोड पर महात्मा गांधी की प्रतिमा के पास अपनी रैली का आयोजन करेगा, वहीं ममता गुट दक्षिण कोलकाता में बिड़ला तारामंडल के पास अपना कार्यक्रम आयोजित करेगा।

भाषा पारुल नरेश

नरेश