बंगाल: माकपा नेताओं ने बरुईपुर में मृतक लड़की के परिवार से मुलाकात की

Ads

बंगाल: माकपा नेताओं ने बरुईपुर में मृतक लड़की के परिवार से मुलाकात की

  •  
  • Publish Date - July 6, 2026 / 03:55 PM IST,
    Updated On - July 6, 2026 / 03:55 PM IST

कोलकाता, छह जुलाई (भाषा) मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) की एक टीम ने केंद्रीय समिति सदस्य सुजन चक्रवर्ती के नेतृत्व में सोमवार को पश्चिम बंगाल के दक्षिण 24 परगना जिले के बरुईपुर में मृतक लड़की के परिवार से मुलाकात की और पीड़ित परिवार के लिए न्याय की मांग की। लड़की की कथित तौर पर दुष्कर्म के बाद हत्या कर दी गई थी।

चक्रवर्ती ने पुलिस पर समय पर कार्रवाई न करने का आरोप लगाते हुए सरकार से ऐसे अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की। उन्होंने कहा, ‘‘इस जघन्य घटना की जितनी भी निंदा की जाए कम है; पश्चिम बंगाल के लोग बरुईपुर की घटना में न्याय चाहते हैं।’’

माकपा नेताओं ने मृतका के परिजनों से बातचीत की।

ग्यारह वर्षीय लड़की शनिवार को मित्र के जन्मदिन के लिए उपहार लेने घर से निकली थी, जिसके बाद उसे कथित तौर पर अगवा कर लिया गया। अगले दिन उसका शव बरुईपुर थाना क्षेत्र के सूर्यपुर हाट इलाके में एक बोरे में मिला।

पुलिस ने इस मामले में तीन लोगों को गिरफ्तार किया है और तीन अन्य को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है।

रविवार को लड़की का शव मिलने के कुछ घंटे बाद ही भीड़ ने एक व्यक्ति को अपराध में शामिल होने के आरोप में पीट-पीटकर मार डाला।

भाषा अमित नेत्रपाल

नेत्रपाल