कोलकाता, तीन जुलाई ṁ(भाषा) पश्चिम बंगाल सरकार ने शुक्रवार को राज्यभर में 108 पुलिस निरीक्षकों का तबादला कर दिया। यह कदम पुलिस प्रणाली और जनसेवा को बेहतर बनाने के लिए एक सामान्य प्रशासनिक कवायद के तहत उठाया गया है।
पुलिस निदेशालय के आदेश के अनुसार, जिला पुलिस इकाई, खुफिया शाखा, यातायात शाखा, सीआईडी, एससीआरबी, जीआरपी और कई कमिश्नरेट में तैनात निरीक्षकों का तत्काल प्रभाव से नई जगहों पर तबादला कर दिया गया है।
इन तबादलों में पूर्वी मेदिनीपुर जिले की खुफिया शाखा में निरीक्षक के तौर पर तैनात चंद्र शेखर घोषाल को दीघा पुलिस थाने का प्रभारी निरीक्षक बनाया गया है, जबकि कामतन रॉय को दीघा पुलिस थाने से हटाकर उसी जिले की डीआईबी में भेजा गया है।
यातायात निरीक्षक मनोज कुमार झा को कोंटाई पुलिस थाने का प्रभारी निरीक्षक बनाया गया है, जबकि देवाशीष सरकार को पूर्वी मेदिनीपुर में यातायात निरीक्षक के तौर पर तैनात किया गया है।
भाषा
संतोष पवनेश
पवनेश