बंगाल: वेतन वृद्धि को लेकर पैरा-शिक्षकों ने प्रदर्शन किया

Ads

बंगाल: वेतन वृद्धि को लेकर पैरा-शिक्षकों ने प्रदर्शन किया

  •  
  • Publish Date - February 23, 2026 / 05:43 PM IST,
    Updated On - February 23, 2026 / 05:43 PM IST

कोलकाता, 23 फरवरी (भाषा) पश्चिम बंगाल में पारा-शिक्षकों के एक संयुक्त मंच के लगभग 200 सदस्यों ने सोमवार को राज्य शिक्षा विभाग के मुख्यालय के बाहर वेतन वृद्धि की मांग को लेकर प्रदर्शन किया।

प्रदर्शनकारी शिक्षक ‘संग्रामी जौठा मंच’ के सदस्य पुलिसकर्मियों के साथ धक्का-मुक्की करते हुए सड़क पर बैठ गए और राज्य शिक्षा मंत्री ब्रत्य बसु से मिलने की मांग की।

सेन्जुति सान्याल ने प्रदर्शनकारियों की ओर से कहा, “पैरा-शिक्षकों को प्रति माह 9,000 से 10,000 रुपये का वेतन मिलता है, जो बहुत कम है। हम मांग करते हैं कि इसे बढ़ाकर 15,000 से 20,000 रुपये किया जाए। राज्य के लेखा अनुदान में घोषित 1,000 रुपये की वृद्धि नगण्य है।”

उन्होंने कहा कि मंच ने भविष्य निधि और ग्रेच्युटी लाभों की भी मांग की है, साथ ही राज्य सरकार के शिक्षकों व अन्य कर्मचारियों के समान चुनाव संबंधी कर्तव्यों से राहत का भी अनुरोध किया है।

राज्य में 67,000 से अधिक प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालयों में 50,000 से अधिक पैरा-शिक्षक कार्यरत हैं।

पिछले सप्ताह, इसी तरह के एक विरोध प्रदर्शन में पैरा-शिक्षकों के मंच ने राज्य शिक्षा विभाग के मुख्यालय, विकास भवन के सामने कई घंटों तक प्रदर्शन किया था।

भाषा जितेंद्र रंजन

रंजन