गौडियम आईवीएफ के 165 करोड़ रुपये के आईपीओ को दूसरे दिन तक तीन गुना अभिदान

Ads

गौडियम आईवीएफ के 165 करोड़ रुपये के आईपीओ को दूसरे दिन तक तीन गुना अभिदान

  •  
  • Publish Date - February 23, 2026 / 09:40 PM IST,
    Updated On - February 23, 2026 / 09:40 PM IST

नयी दिल्ली, 23 फरवरी (भाषा) गौडियम आईवीएफ एंड वुमेन हेल्थ के आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) को सोमवार को शेयर बिक्री के दूसरे दिन तीन गुना अभिदान मिला।

एनएसई के पास उपलब्ध आंकड़ों के अनुसार, कंपनी के आईपीओ में 1,46,20,340 शेयरों की पेशकश के मुकाबले 4,38,24,186 शेयरों के लिए बोलियां प्राप्त हुईं, जो तीन गुना अभिदान है।

गैर-संस्थागत निवेशकों के हिस्से को 4.62 गुना अभिदान मिला, जबकि खुदरा व्यक्तिगत निवेशकों के कोटा को चार गुना अभिदान मिला। पात्र संस्थागत खरीदारों के कोटा को केवल दो प्रतिशत अभिदान मिला।

गौडियम आईवीएफ एंड वुमेन हेल्थ लिमिटेड ने बृहस्पतिवार को एंकर निवेशकों से 49.5 करोड़ रुपये जुटाए हैं।

कंपनी का 165 करोड़ रुपये का आईपीओ 24 फरवरी को बंद होगा। कंपनी ने इसका मूल्य दायरा 75-79 रुपये प्रति शेयर तय किया है।

आईपीओ में 1.14 करोड़ इक्विटी शेयरों का ताजा निर्गम और प्रवर्तक मनिका खन्ना द्वारा लगभग 95 लाख इक्विटी शेयरों की बिक्री पेशकश (ओएफएस) शामिल है।

भाषाा राजेश राजेश अजय

अजय