बंगाल की जनता के फैसले का सम्मान किया जाना चाहिए, ‘धर्मनिरपेक्ष दल’ भाजपा को रोक नहीं पाएंगे: ओवैसी

Ads

बंगाल की जनता के फैसले का सम्मान किया जाना चाहिए, 'धर्मनिरपेक्ष दल’ भाजपा को रोक नहीं पाएंगे: ओवैसी

  •  
  • Publish Date - May 5, 2026 / 05:39 PM IST,
    Updated On - May 5, 2026 / 05:39 PM IST

हैदराबाद, पांच मई (भाषा) ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने मंगलवार को कहा कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के पक्ष में पश्चिम बंगाल के मतदाताओं के फैसले का सम्मान किया जाना चाहिए और तथाकथित ‘‘धर्मनिरपेक्ष दल’’ भाजपा के विस्तार को रोक नहीं पाएंगे।

ओवैसी ने विधानसभा चुनाव परिणाम पर प्रतिक्रिया देते हुए पश्चिम बंगाल में एआईएमआईएम के पक्ष में मतदान करने वाले मतदाताओं को धन्यवाद दिया, हालांकि पार्टी द्वारा चुनाव मैदान में उतारे गए सभी 11 उम्मीदवार हार गए।

उन्होंने यहां पत्रकारों से कहा, ‘‘पश्चिम बंगाल की जनता ने भाजपा को सत्ता सौंपी है। हमें उस फैसले का सम्मान करना होगा। यह जनता का फैसला है। तीसरी बात, मेरा मानना ​​है और मैं लगातार यही कहता रहा हूं कि ये तथाकथित धर्मनिरपेक्ष पार्टियां भाजपा को रोक नहीं पाएंगी।’’

उन्होंने दावा किया कि दिल्ली में आम आदमी पार्टी (आप), महाराष्ट्र में शिवसेना (उबाठा) और तत्कालीन राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) तथा पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस ने अतीत में ‘नरम हिंदुत्व’ का खेल खेलने की कोशिश की। उन्होंने यह भी कहा कि मुसलमानों को स्वतंत्र राजनीतिक नेतृत्व तैयार करने का प्रयास करना चाहिए।

भाजपा ने सोमवार को पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में 206 सीट जीतकर दो-तिहाई से अधिक बहुमत हासिल किया है और इतिहास रच दिया है। इसके साथ ही तृणमूल कांग्रेस के 15 साल के शासन का अंत हो गया।

भाषा अमित सुरेश

सुरेश