Bengaluru Boyfriend Murder Case: बॉयफ्रेंड से किया BDMS स्टाइल में सेक्स का वादा.. आँखों में बांधा पट्टी और बिस्तर पर हाथ-पैर.. इसके बाद का किस्सा जानकर काँप जाएगी रूह..

Bengaluru BDMS Boyfriend Murder Case: बेंगलुरु में कथित रोल प्ले के दौरान महिला ने बॉयफ्रेंड की हत्या की, पुलिस जांच में चौंकाने वाले खुलासे सामने आए

Bengaluru Boyfriend Murder Case: बॉयफ्रेंड से किया BDMS स्टाइल में सेक्स का वादा.. आँखों में बांधा पट्टी और बिस्तर पर हाथ-पैर.. इसके बाद का किस्सा जानकर काँप जाएगी रूह..

Bengaluru BDMS Boyfriend Murder Case || Image- True Story File

Modified Date: April 22, 2026 / 05:07 pm IST
Published Date: April 22, 2026 5:03 pm IST
HIGHLIGHTS
  • बेंगलुरु में महिला ने बॉयफ्रेंड को बांधकर जिंदा जलाया
  • कथित रोल प्ले के दौरान हुई दिल दहला देने वाली हत्या
  • पुलिस जांच में पूर्व योजना और वीडियो रिकॉर्डिंग के संकेत

बेंगलुरु: कर्नाटक की राजधानी और आईटी सिटी बेंगलुरु से एक बेहद चौंकाने वाला मामला सामने आया है। (Bengaluru Boyfriend Murder Case) यहां BDSM रोल प्ले के दौरान एक युवक की हत्या कर दी गई। पुलिस ने इस मामले में 27 वर्षीय महिला प्रेमा को उसके बॉयफ्रेंड किरण की हत्या के आरोप में गिरफ्तार किया है।

दो साल से थे रिलेशन में प्रेमा और किरण

पुलिस के अनुसार, यह घटना उत्तर-पश्चिम बेंगलुरु के अंजननगर इलाके में, ब्यादराहल्ली थाना क्षेत्र की है। आरोपी गर्लफ्रेंड प्रेमा और मृतक किरण, दोनों की उम्र 27 साल थी और वे राजाजीनगर स्थित एक मोबाइल सर्विस प्रोवाइडर स्टोर में साथ काम करते थे। दोनों पिछले करीब दो साल से रिलेशनशिप में थे। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि किरण द्वारा शादी का प्रस्ताव ठुकराने से प्रेमा नाराज थी, जो इस घटना की संभावित वजह हो सकती है।

जानें कैसे दिया हत्याकांड को अंजाम

बताया जा रहा है कि घटना के दिन प्रेमा ने किरण को अपने घर बुलाया, जब उसके परिवार के सदस्य घर पर नहीं थे। उसने किरण को “सरप्राइज” देने की बात कही और एक रोमांटिक माहौल का भरोसा दिलाया। इसके बाद उसने किरण की आंखों पर पट्टी बांधी और उसके हाथ-पैर बांध दिए, यह कहते हुए कि यह एक एक्ट का हिस्सा है। (Bengaluru Boyfriend Murder Case) कुछ ही देर बाद, प्रेमा ने कथित तौर पर किरण के ऊपर पेट्रोल डालकर उसे आग लगा दी। हाथ-पैर बंधे होने के कारण किरण खुद को बच नहीं सका और मौके पर ही उसकी मौत हो गई। पड़ोसियों ने चीखें सुनकर और घर से धुआं निकलता देख पुलिस को सूचना दी।

पुलिस को किया गुमराह, लेकिन छिप नहीं सकी सच्चाई

शुरुआत में पुलिस ने इसे आत्महत्या का मामला माना था, क्योंकि प्रेमा ने यही दावा किया था। उसने कहा था कि वह बाथरूम में थी जब उसे तेज आवाज सुनाई दी। लेकिन जांच के दौरान उसके बयानों में विरोधाभास सामने आया। पुलिस को ऐसे सबूत भी मिले हैं, जिनसे संकेत मिलता है कि ज्वलनशील पदार्थ पहले से खरीदा गया था, जिससे यह मामला साजिशन हत्या का लग रहा है। जांच के दौरान पुलिस ने प्रेमा का मोबाइल फोन भी जब्त किया है, जिसमें घटना की रिकॉर्डिंग मौजूद है। पूछताछ में प्रेमा ने कई बार अपने बयान बदले और बाद में अपना जुर्म कबूल कर लिया।

पुलिस उपायुक्त (उत्तर-पश्चिम) नागेश डीएल ने बताया कि मामले की जांच जारी है और घटनाक्रम की पूरी सच्चाई सामने लाने की कोशिश की जा रही है। (Bengaluru Boyfriend Murder Case) वहीं, किरण के शव को पोस्टमार्टम के लिए विक्टोरिया अस्पताल भेज दिया गया है।

इन्हें भी पढ़ें:-

शहबाज शरीफ ने ईरान के साथ युद्धविराम बढ़ाने के लिए ट्रंप का आभार जताया

अलीगढ़ में निर्माणाधीन घर में मिला कारोबारी का शव, दो लोग हिरासत में लिये गये

दो साल के अंदर दूसरा मातृत्व अवकाश देने से मना नहीं किया जा सकता : अदालत

अन्नाद्रमुक और भाजपा ने नाबालिग से यौन उत्पीड़न के मामले में द्रमुक सरकार पर निशाना साधा

मुख्यमंत्री ने पचपदरा रिफाइनरी में लगी आग की घटना के जांच के आदेश दिये

अगर अमेरिका के साथ युद्ध फिर से शुरू हुआ तो क्षेत्रीय तेल उद्योग को नष्ट कर देगा ईरान: कमांडर


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

A journey of 10 years of extraordinary journalism.. a struggling experience, opportunity to work with big names like Dainik Bhaskar and Navbharat, priority given to public concerns, currently with IBC24 Raipur for three years, future journey unknown