बेंगलुरु: व्यक्ति ने पत्नी पर तेजाब फेंका, छुरी से हमला किया

बेंगलुरु: व्यक्ति ने पत्नी पर तेजाब फेंका, छुरी से हमला किया

बेंगलुरु: व्यक्ति ने पत्नी पर तेजाब फेंका, छुरी से हमला किया
Modified Date: September 17, 2026 / 02:47 pm IST
Published Date: September 17, 2026 2:47 pm IST

बेंगलुरु, 17 सितंबर (भाषा) कर्नाटक के बेंगलुरु में जेपी नगर के पास एक व्यक्ति ने अपनी 26 वर्षीय पत्नी पर कथित रूप से तेजाब फेंका और उस पर छुरी से कई बार हमला किया। पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि महिला की हालत गंभीर है।

पुलिस के मुताबिक, महिला पश्चिम बंगाल की रहने वाली बतायी जाती है और यहां एक निजी क्लीनिक में नर्स के रूप में काम करती थी।

पुलिस ने बताया कि उसका एक अस्पताल के आईसीयू में इलाज जारी है।

पुलिस के अनुसार, घटना सुबह करीब सवा नौ बजे उस समय हुई, जब महिला जेपी नगर स्थित क्लीनिक से नाश्ता करने के लिए बाहर आई थी।

पुलिस ने बताया कि व्यक्ति ने उस पर तेजाब फेंका और उसका पीछा किया।

पुलिस के मुताबिक, आरोपी ने बेसमेंट के प्रवेश द्वार के पास महिला को पकड़ लिया और फिर छुरी से उस पर हमला कर दिया।

घटना की जानकारी मिलने पर पास में मौजूद यातायात पुलिसकर्मी तुरंत मौके पर पहुंचे और व्यक्ति को हिरासत में ले लिया।

पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है।

घटना के एक वीडियो में हेलमेट पहने एक व्यक्ति महिला पर छुरी जैसे धारदार हथियार से कई बार हमला करता दिखाई दे रहा है।

मौके पर जुटे कुछ लोग अपने मोबाइल फोन से घटना की रिकॉर्डिंग करते दिख रहे हैं, जबकि उनमें से कुछ लोग बीच-बचाव कर हमले को रोकने की कोशिश करते नजर आ रहे हैं।

पुलिस ने बताया कि संभवत: लोगों को डर था कि हमलावर उन पर भी धारदार हथियार से हमला कर सकता है, इसलिए वे तुरंत महिला को बचाने के लिए उसके पास जाने से हिचक रहे थे।

पुलिस के मुताबिक, प्रारंभिक जानकारी में सामने आया कि दंपति कुछ समय से आपसी मतभेदों के कारण अलग-अलग रह रहे थे।

पुलिस ने बताया कि मामले की जांच जारी है।

भाषा जितेंद्र नरेश

नरेश


लेखक के बारे में