पुलिसकर्मियों ने गैंगरेप के मुख्य आरोपी को गोली मारी, पकड़ने गई टीम पर शहबाज ने किया था चाकू से हमला

पुलिसकर्मियों ने गैंगरेप के मुख्य आरोपी को गोली मारी, पकड़ने गई टीम पर शहबाज ने किया था चाकू से हमला

पुलिसकर्मियों ने गैंगरेप के मुख्य आरोपी को गोली मारी, पकड़ने गई टीम पर शहबाज ने किया था चाकू से हमला
Modified Date: November 29, 2022 / 08:41 pm IST
Published Date: June 2, 2021 9:26 am IST

बेंगलुरु (कर्नाटक), दो जून (भाषा) बेंगलुरु में एक बांग्लादेशी महिला के सामूहिक बलात्कार एवं उस पर हमला करने के एक आरोपी के खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई करते हुए बुधवार को गोली चलाई, जिससे वह घायल हो गया। आरोपी ने उसे पकड़ने गई पुलिस टीम पर कथित रूप से हमला करके भागने की कोशिश की थी।

पढ़ें- कुछ घंटों में होगी झमाझम बारिश, मौसम विभाग ने छत्ती…

इससे कुछ ही दिन पहले उसके दो साथियों ने भी भागने की कोशिश की थी, जिसके बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए उन पर गोलियां चलाई थीं, जिससे वे घायल हो गए थे।

पढ़ें- ‘तुम्‍हारा पति अब मेरा है, तुम्‍हें मरना होगा’ यह क…

पुलिस ने बताया कि इस मामले में अब तक 10 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है। पुलिस की टीम एक खुफिया जानकारी मिलने के बाद बुधवार सुबह यहां रामपुरा में मुख्य आरोपी शहबाज को पकड़ने गई।

पढ़ें- 20 दिन के भीतर ब्लैक फंगस के 32 मरीजों ने तोड़ा दम…..

पुलिस ने बताया कि पुलिस दल को देखकर आरोपी ने पुलिसकर्मियों पर चाकू से हमला किया और भागने की कोशिश की, जिसके बाद पुलिस ने आत्मरक्षा में उस पर गोली चलाई और आरोपी को पकड़ लिया। उन्होंने बताया कि आरोपी के पैर में गोली लगी। इस हमले में एक हेड कांस्टेबल भी घायल हो गया। आरोपी को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया है।

पढ़ें- क्या आप भी किराये के मकान में रहते हैं? आ गया है नय…

पुलिस सूत्रों के अनुसार, पीड़िता को बांग्लादेश, असम, पश्चिम बंगाल, तेलंगाना और कर्नाटक में सक्रिय मानव तस्करों के एक नेटवर्क के जरिए बांग्लादेश से तस्करी करके तीन साल पहले लाया गया था। इसके बाद इस गिरोह ने 22 वर्षीय पीड़िता को वेश्यावृत्ति के लिए मजबूर किया। वित्तीय विवाद को लेकर एक महिला समेत छह लोगों ने कथित रूप से उस पर हमला किया और चार लोगों ने उसका सामूहिक बलात्कार किया।

 


लेखक के बारे में