bengluru news/ image source: priya singh x handle
Porsche Viral Video: बैंगलुरु: बैंगलुरु से एक अनोखी और चर्चा में आई घटना ने सोशल मीडिया पर लोगों का ध्यान खींच लिया है। यहां के एक करोड़पति कारोबारी अखिल हिमाद्री का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वह सड़क पर बने गड्ढों को खुद भरते नजर आ रहे हैं। लेकिन इस काम का तरीका इतना अलग है कि लोगों को एक साथ हंसी भी आ रही है और गुस्सा भी। वीडियो में साफ दिखता है कि हिमाद्री अपनी लग्जरी Porsche कार से उतरते हैं और कार की बोनट को ही अस्थायी ‘मिक्सिंग प्लेट’ बना लेते हैं।
पोर्शे कार से गड्ढे भरने निकला आदमी 😱
चमचमाती पोर्शे से कार से सड़क के गड्ढे भरने निकला बिजनेसमैन, बिस्लेरी के पानी से कार के बोनट पर घोली सीमेंट और भरा गड्ढा
वीडियो बेंगलुरु का है pic.twitter.com/EmWggBeu2W
— Priya singh (@priyarajputlive) April 21, 2026
वायरल क्लिप में वह पहले कार को सड़क किनारे खड़ा करते हैं, फिर बोनट पर प्लास्टिक शीट बिछाकर उस पर सीमेंट और कंक्रीट डालते हैं। इसके बाद वह Bisleri की बोतल से पानी डालकर वहीं सीमेंट का घोल तैयार करते हैं। कुछ ही मिनटों में वह तैयार मिश्रण को उठाकर सड़क के गड्ढों में डालते हैं और उन्हें भर देते हैं। काम पूरा होने के बाद वह उसी बोतल के पानी से अपने हाथ धोते हैं, प्लास्टिक शीट हटाकर कार का साफ-सुथरा बोनट दिखाते हैं और फिर वहां से निकल जाते हैं। यह पूरा दृश्य सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया है और लोगों के बीच चर्चा का विषय बन गया है।
इस वीडियो के साथ हिमाद्री ने नागरिक जिम्मेदारी को लेकर एक संदेश भी साझा किया है। उनका कहना है कि भारत जैसे बड़े देश में हर समस्या के समाधान के लिए सिर्फ सरकार पर निर्भर रहना सही नहीं है, बल्कि नागरिकों को भी आगे आकर अपनी जिम्मेदारी निभानी चाहिए। हालांकि, सोशल मीडिया पर इस कदम को लेकर मिली-जुली प्रतिक्रिया देखने को मिल रही है। जहां कुछ लोग इसे सराहनीय पहल बता रहे हैं, वहीं कई यूजर्स इसे दिखावा और पब्लिसिटी स्टंट करार दे रहे हैं।