भगवंत मान के चचेरे भाई ज्ञान सिंह मान भाजपा में शामिल

Ads

भगवंत मान के चचेरे भाई ज्ञान सिंह मान भाजपा में शामिल

  •  
  • Publish Date - May 11, 2026 / 06:39 PM IST,
    Updated On - May 11, 2026 / 06:39 PM IST

चंडीगढ़, 11 मई (भाषा) पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के चचेरे भाई ज्ञान सिंह मान सोमवार को यहां हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की उपस्थिति में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में शामिल हो गए।

सैनी और भाजपा की पंजाब इकाई के अध्यक्ष सुनील जाखड़ ने यहां ज्ञान सिंह मान का पार्टी में स्वागत किया।

ज्ञान सिंह मान पंजाब के मुख्यमंत्री के पिता के छोटे भाई के बेटे हैं और संगरूर जिले के सतौज गांव के निवासी हैं।

सैनी ने यहां मीडिया से बात करते हुए कहा, ‘हम ज्ञान सिंह मान का भाजपा में स्वागत करते हैं।’

पंजाब में विधानसभा चुनाव अगले साल की शुरुआत में होना है।

भाषा अमित दिलीप

दिलीप