Virat Kohli Raipur Cafe: राजधानी रायपुर के इस कैफे में क्वालिटी टाइम स्पेंड करते दिखे RCB के खिलाड़ी, ये करते हुए कैमरे में कैद हुए किंग कोहली, आप भी देखें वीडियो

Ads

  •  
  • Publish Date - May 11, 2026 / 10:43 PM IST,
    Updated On - May 11, 2026 / 10:48 PM IST

RCB NEWS/ image source: ibc24

HIGHLIGHTS
  • रायपुर VIP रोड स्थित कैफे पहुंचे RCB के खिलाड़ी
  • कोहली, जॉर्डन कॉक समेत कई खिलाड़ी पहुंचे RCB के खिलाड़ी
  • कैफे में पैडल गेम खेलने पहुंचे

Virat Kohli Raipur Cafe: रायपुर। वीआईपी रोड स्थित एक कैफे में सोमवार को उस समय हलचल बढ़ गई जब रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के कई खिलाड़ी अचानक वहां पहुंचे। टीम के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली, जॉर्डन कॉक समेत कई खिलाड़ी कैफे में नजर आए। खिलाड़ियों को देखने के लिए फैंस और स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई।

RCB के खिलाड़ी कैफे में पैडल गेम खेलने पहुंचे थे

जानकारी के अनुसार, RCB के खिलाड़ी कैफे में पैडल गेम खेलने पहुंचे थे। विराट कोहली करीब 10 मिनट तक गेम खेलने के बाद वापस लौट गए, जबकि टिम डेविड, जॉर्डन कॉक और अन्य खिलाड़ी कुछ देर तक वहीं खेलते रहे। खिलाड़ियों की मौजूदगी से कैफे का माहौल पूरी तरह उत्साह से भर गया।

बीते दिन RCB ने जीत हासिल किया

बता दें कि, बीते दिन छत्तीसगढ़ के क्रिकेट प्रेमियों के लिए रायपुर में खेला गया आईपीएल 2026 मुकाबला बेहद रोमांचक साबित हुआ। राजधानी रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए इस हाईवोल्टेज मैच में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) ने मुंबई इंडियंस (MI) को 2 विकेट से हरा दिया। मैच में आखिरी ओवर तक रोमांच बना रहा और दर्शकों को भरपूर मनोरंजन मिला।

इस मुकाबले पर सभी की नजरें विराट कोहली और रोहित शर्मा पर टिकी थीं, क्योंकि दोनों दिग्गज खिलाड़ी आमने-सामने थे। हालांकि मुकाबले का असली रोमांच अंत में देखने को मिला, जब आरसीबी ने दबाव के बीच शानदार बल्लेबाजी करते हुए जीत हासिल कर ली। इस जीत के साथ RCB को पॉइंट्स टेबल में बड़ा फायदा मिला, जबकि मुंबई इंडियंस की प्लेऑफ की राह और मुश्किल हो गई। रायपुर में खेले गए इस मैच ने क्रिकेट फैंस को यादगार मुकाबला देखने का मौका दिया।

ये भी पढ़ें :