अमेरिका में भागवत का मैडिसन स्क्वायर कार्यक्रम खुली बातचीत की भावना से आयोजित: आरएसएस

Ads

अमेरिका में भागवत का मैडिसन स्क्वायर कार्यक्रम खुली बातचीत की भावना से आयोजित: आरएसएस

  •  
  • Publish Date - August 27, 2026 / 01:09 AM IST,
    Updated On - August 27, 2026 / 01:09 AM IST

नयी दिल्ली, 26 अगस्त (भाषा) राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) ने बुधवार को कहा कि न्यूयॉर्क में उसके प्रमुख मोहन भागवत के कार्यक्रम का आयोजन खुली बातचीत की भावना से किया गया तथा संघ के बारे में और जानने के इच्छुक हर व्यक्ति को इस चर्चा में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया गया है।

संघ के वरिष्ठ पदाधिकारी सुनील आंबेकर की यह टिप्पणी उस वक्त आई, जब न्यूयॉर्क के मेयर जोहरान ममदानी ने मैडिसन स्क्वायर गार्डन के इन्फोसिस थिएटर में ‘यूनिवर्सल वननेस सेलिब्रेशन्स’ में भागवत के शामिल होने की आलोचना की।

आंबेकर ने एक बयान में कहा, ‘‘न्यूयॉर्क में ‘यूनिवर्सल वननेस सेलिब्रेशन’ अलग-अलग धर्मों, संस्कृतियों और आस्थाओं वाले लोगों के बीच एक ऐसी सभा का उदाहरण है, जिसमें संघ के सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत लोगों से संवाद करेंगे।’’

भाषा सुभाष सिम्मी

सिम्मी