भारत बंद: दिल्ली में कारोबार, परिवहन सेवाएं अधिक प्रभावित नहीं हुईं, मिलाजुला असर दिखा

भारत बंद: दिल्ली में कारोबार, परिवहन सेवाएं अधिक प्रभावित नहीं हुईं, मिलाजुला असर दिखा

भारत बंद: दिल्ली में कारोबार, परिवहन सेवाएं अधिक प्रभावित नहीं हुईं, मिलाजुला असर दिखा
Modified Date: November 29, 2022 / 08:24 pm IST
Published Date: December 8, 2020 2:16 pm IST

नयी दिल्ली, आठ दिसंबर (भाषा) किसान संगठनों द्वारा नए कृषि कानूनों के विरोध में मंगलवार को बुलाए गए ‘भारत बंद’ का दिल्ली में मिलाजुला असर दिखाई दिया। बंद के दौरान अधिकतर कारोबार और परिवहन सेवाओं का संचालन सुचारू रहा।

पढ़ें- ड्रीम इलेवन फैंटसी में चपरासी ने जीता 1 करोड़, इंडि…

एक तरफ जहां किसानों के प्रदर्शन में शामिल होने के लिए प्रदर्शनकारियों का राष्ट्रीय राजधानी की सीमाओं पर एकत्र होना जारी रहा, वहीं सुरक्षा व्यवस्था भी चाक-चौबंद रही।

आंदोलन जारी रखने के संकल्प के बीच प्रदर्शनस्थलों पर ”जय किसान”, ”हमारा भाईचारा जिंदाबाद”, ”किसान एकता जिंदाबाद” और ”तानाशाही नहीं चलेगी” जैसे नारे गूंजते रहे।

इस बीच, आम आदमी पार्टी (आप) ने मंगलवार को आरोप लगाया कि सिंघू बॉर्डर पर केन्द्र के नए कृषि कानूनों के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे किसानों से मिलने के बाद से मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को दिल्ली पुलिस ने घर में नजरबंद कर दिया है। पुलिस ने हालांकि पार्टी के दावों को खारिज किया है।

पढ़ें- कोहली ने दिए संकेत, फिजियो से बात करने के बाद ही अभ…

उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने कहा कि उन्हें केजरीवाल के आवास में जाने नहीं दिया गया। विशेष पुलिस आयुक्त (कानून व्यवस्था) उत्तरी क्षेत्र, सतीश गोलचा ने आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि राष्ट्रीय राजधानी में हालात शांतिपूर्ण हैं।

विपक्षी भाजपा और कांग्रेस ने केजरीवाल की तथाकथित नजरबंदी को ‘राजनीतिक चालबाजी’ करार दिया।

इस बीच, चांदनी चौक और सदर बाजार सहित शहर के अधिकतर बाजार खुले रहे और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिये इन इलाकों में पुलिस ने गश्त की। हालांकि, बाजारों में ग्राहक दिखाई नहीं दिये।

पढ़ें- सहकारी समितियों से जारी होने वाले टोकनों में 70…

कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स के महासचिव प्रवीण खंडेलवाल ने दावा किया कि राष्ट्रीय राजधानी और देश के अन्य हिस्सों में परिवहन सेवाएं सामान्य हैं तथा बाजार भी खुले हैं और ‘भारत बंद’ का इन गतिविधियों पर कोई असर नहीं हुआ है।

एपीएमसी आजादपुर मंडी के अध्यक्ष आदिल खान ने कहा कि मंडी लगभग बंद है।

खान ने कहा, ‘‘कई थोक व्यापारी संघों ने ‘भारत बंद’ का समर्थन दिया है। सब्जियों और फलों से लदे कुछ ट्रक आए, लेकिन वहां कोई काम नहीं किया जा रहा है।’’

Read More: कलेक्टर ने लगाई फटकार तो भरी सभा में रो पड़े CMHO, बिगड़ी तबीयत, जानिए पूरा मामला

‘भारत बंद’ के मद्देनजर दिल्ली पुलिस ने सभी सीमाओं पर सुरक्षा कड़ी की। पुलिस के एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा, ‘‘ राष्ट्रीय राजधानी में, खासकर सीमावर्ती इलाकों में सुरक्षा बढ़ा दी गई है।’’

वहीं, ‘भारत बंद’ में मंगलवार को दिल्ली में कुछ ऑटो और टैक्सी यूनियनों ने भी हिस्सा लिया, लेकिन राष्ट्रीय राजधानी में सार्वजनिक परिवहन कुल मिलाकर सामान्य रहा।

दिल्ली सर्वोदय चालक संघ के अध्यक्ष कमलजीत गिल ने दावा किया कि यूनियन के अधिकतर सदस्य हड़ताल पर हैं। यह संगठन ओला और उबर जैसी ऐप आधारित टैक्सी सेवा के चालकों का प्रतिनिधित्व करता है।

Read More: पूर्ववर्ती रमन सरकार के भ्रष्टाचार पर ननकीराम कंवर का खुला पत्र, हमारे आरोप हुए सच: घनश्याम राजू तिवारी

गिल ने कहा, ‘‘दिल्ली-राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में करीब चार लाख ऐप आधारित कैब हैं। हमारे अधिकतर सदस्य हड़ताल पर हैं।’’

हालांकि, ऐप आधारित टैक्सी सेवा का इस्तेमाल करने वाले अनेक लोगों ने कहा कि उन्हें टैक्सी बुक करने में कोई ज्यादा मुश्किल नहीं हुई।

यात्री प्रदीप दुबे ने कहा, ‘‘ओला और उबर के लिए प्रतीक्षा समय किसी अन्य दिन की तरह ही था। मुझे आज कोई ज्यादा इंतजार नहीं करना पड़ा और न ही कोई ज्यादा परेशानी हुई।’’

कुछ अन्य यात्रियों ने भी कहा कि सड़कों पर ऑटोरिक्शा आसानी से उपलब्ध थे।

Read More: दिल्ली दंगा : अदालत ने व्यक्ति को जमानत दी, कहा-लगायी गयी धारा पर है बहस की गुंजाइश

दिल्ली टैक्सी टूरिस्ट ट्रांसपोर्टर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष संजय सम्राट ने कहा कि दिल्ली राज्य टैक्सी सहकारी समिति और कौमी एकता कल्याण संघ समेत अनेक यूनियनों से जुड़े वाहन चालक हड़ताल पर रहे।

सम्राट ने दावा किया, ‘‘भारत बंद के समर्थन में हमारी हड़ताल सफल रही है।’’

उन्होंने कहा कि हड़ताल कर रहीं ऑटो, टैक्सी यूनियनों के सदस्यों ने बंगला साहिब गुरुद्वारे में अखंड पाठ किया और किसानों की कुशलक्षेम के लिए प्रार्थना की।

Read More: दिल्ली दंगा : अदालत ने व्यक्ति को जमानत दी, कहा-लगायी गयी धारा पर है बहस की गुंजाइश

हालांकि कुछ अन्य ऑटो और टैक्सी यूनियनों ने दावा किया कि हड़ताल का दिल्ली में परिवहन सुविधाओं पर कोई असर नहीं पड़ा।

दिल्ली ऑटो रिक्शा संघ और दिल्ली प्रदेश टैक्सी यूनियन के महासचिव राजेंद्र सोनी ने कहा, ‘‘हमारे सभी ऑटो और टैक्सियां सामान्य तरीके से चल रहे हैं तथा हड़ताल का बिल्कुल भी असर नहीं पड़ा है। हम किसानों और उनकी मांगों का समर्थन करते हैं लेकिन हड़ताल से आम आदमी को समस्या होगी।’’

उन्होंने दावा किया कि हवाईअड्डे, बस अड्डों और रेलवे स्टेशनों जैसी जगहों पर ऑटो और टैक्सी सेवा सामान्य थी।

Read More: पूर्ववर्ती रमन सरकार के भ्रष्टाचार पर ननकीराम कंवर का खुला पत्र, हमारे आरोप हुए सच: घनश्याम राजू तिवारी

आईजीआई हवाईअड्डा टैक्सी यूनियन के अध्यक्ष किशनजी ने भी कहा कि काली-पीली टैक्सियों का परिचालन सामान्य रहा और ये हड़ताल में शामिल नहीं थीं।

अखिल भारतीय किसान सभा (एआईकेएस) के महासचिव हन्नान मौला ने कहा कि ‘भारत बंद’ किसानों की ताकत दिखाने का एक जरिया है और उनकी जायज मांगों को देशभर के लोगों का समर्थन मिला है।

मौला ने कहा, ‘‘हम तीनों कानूनों की पूरी तरह वापसी की अपनी मांग पर अडिग हैं और मामूली संशोधनों पर राजी नहीं होंगे। इन कानूनों की प्रकृति ऐसी है कि संशोधनों से कोई फर्क नहीं पड़ेगा।’’

उन्होंने कहा, ‘‘आज हमने बंद बुलाया है और अगर हमारी मांगें पूरी नहीं हुईं तो, हम अपने आंदोलन को अगले स्तर पर ले जाने को तैयार हैं।’’

Read More: कलेक्टर ने लगाई फटकार तो भरी सभा में रो पड़े CMHO, बिगड़ी तबीयत, जानिए पूरा मामला

भारतीय किसान एकता संगठन के अध्यक्ष जगजीत सिंह दल्लेवाला ने सोमवार को किसानों से शांति बनाये रखने और बंद लागू करने के लिए किसी से नहीं उलझने की अपील की।

किसान नेता बलबीर सिंह राजेवाल ने कहा, ‘‘प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की सरकार को हमारी मांगों को स्वीकार करना होगा। हम नए कृषि कानूनों को वापस लेने से कम कुछ भी नहीं चाहते।’’

वहीं, यातायात पुलिस ने ट्वीट किया, ‘‘सिंघु, औचंदी, पियू मनियारी और मंगेश बॉर्डर यातायात के लिए बंद हैं। एनएच-44 भी बंद है।’’

यातायात पुलिस ने एक अन्य ट्वीट में कहा कि गाजीपुर बॉर्डर पर दिल्ली से गाजियाबाद के यातायात चालू है जबकि गाजियाबाद से दिल्ली बंद है।

पढ़ें- सीएम भूपेश बघेल का निर्देश, कहा- एक बार में करें लघु और सीमांत किसानों के धान की खरीदी, प्राथमिकता से मिले टोकन

उधर, दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने कहा कि उन्हें केजरीवाल के आवास में जाने नहीं दिया गया। बाद में आप नेता ने मुख्यमंत्री आवास के बाहर एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित किया।

इससे पहले आप के प्रवक्ता सौरभ भारद्वाज ने एक संवाददाता सम्मेलन में दावा किया कि दिल्ली पुलिस ने केजरीवाल को उनके आवास पर नजरबंद कर दिया है।

उन्होंने आरोप लगाया, ‘‘गृह मंत्रालय के निर्देश पर, दिल्ली पुलिस ने मुख्यमंत्री केजरीवाल को सिंघू बॉर्डर पर किसानों से मिलने के बाद से ही उनके घर पर नजरबंद कर दिया है। किसी को भी उनके आवास जाने या वहां से बाहर आने की अनुमति नहीं है, उन्हें किसी से मिलने भी नहीं दिया जा रहा है। जब हमारे विधायक मुख्यमंत्री से मिलने पहुंचे, तो उन्हें पीटा गया और सड़कों पर धकेल दिया गया। पार्टी कार्यकर्ताओं को भी उनसे मिलने नहीं दिया जा रहा है।’’

पढ़ें- छत्तीसगढ़ में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 35 IFS अफसर इध…

विशेष पुलिस आयुक्त (कानून व्यवस्था) उत्तरी क्षेत्र, सतीश गोलचा ने आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि राष्ट्रीय राजधानी में हालात शांतिपूर्ण हैं।

उन्होंने संवाददाताओं से कहा, ‘‘सोशल मीडिया पर कुछ जगह पर दावा किया गया है कि दिल्ली के मुख्यमंत्री की आवाजाही पर पाबंदी लगा दी गयी है। मैं इस संबंध में स्पष्ट करना चाहूंगा कि ये दावे पूरी तरह निराधार हैं। बिल्कुल भी पाबंदी नहीं है। मुख्यमंत्री सामान्य तरीके से कामकाज कर रहे हैं। वह कामकाज के लिए अपने घर से बाहर भी जा रहे हैं।’’

पुलिस उपायुक्त (उत्तर) एंटो अल्फोंस ने भी केजरीवाल के आवास के प्रवेश द्वार की तस्वीर साझा की और सभी आरोपों को खारिज किया।

डीसीपी ने कहा, ‘‘ मुख्यमंत्री को नजरबंद करने के दावे गलत हैं। वह कानून के अंतर्गत स्वतंत्रता से कहीं भी आने-जाने के अपने अधिकार का इस्तेमाल कर सकते हैं। आवास के प्रवेश द्वार की तस्वीर सब स्पष्ट करती है।’’

पढ़ें- सहकारी समितियों से जारी होने वाले टोकनों में 70% टो…

दिल्ली भाजपा के प्रवक्ता नवीन कुमार ने आरोप लगाया कि आप पार्टी झूठ और धोखेबाजी की राजनीति में लिप्त है।

उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘कल मुख्यमंत्री केजरीवाल सिंघू बॉर्डर गये थे और वह शाम को एक पार्टी में भी गये। यह रहा वीडियो। वे घर में आराम को नजरबंदी कह रहे हैं।’’

पढ़ें- #IBC24AgainstDrugs: क्वींस क्लब संचालकों का एक और क…


लेखक के बारे में

Shahnawaz Sadique is a digital marketing powerhouse with over 15 years of experience in the industry. His expertise encompasses a wide range of skills, from content writing and affiliate marketing to product launches and email campaigns. With 15 years of experience in social media, SMM, and SEO, he's an expert at helping businesses increase their online reach. From travel to business, education, media, tech, and cyber security, Shahnawaz has a proven track record of delivering results for clients across various sectors. Shahnawaz is also working as Sr. Digital Marketing Manager @ IBC24 News. He has a 9+ years of releveant experince in news industry as well. Want to take your media company to the next level? Look no further than Shahnawaz Sadique, He has been featured in top publications like FoxNews, Yahoo, MSN, WordStream, TastyEdits, LifeWire, SheFinds , Tech.Co and many more. the ultimate digital marketing pro.