भुवनेश्वर स्थित एम्स की एक परिचारिका ने नर्सिंग अधिकारी पर लगाया यौन उत्पीड़न का आरोप

भुवनेश्वर स्थित एम्स की एक परिचारिका ने नर्सिंग अधिकारी पर लगाया यौन उत्पीड़न का आरोप

भुवनेश्वर स्थित एम्स की एक परिचारिका ने नर्सिंग अधिकारी पर लगाया यौन उत्पीड़न का आरोप
Modified Date: July 29, 2025 / 09:20 am IST
Published Date: July 29, 2025 9:20 am IST

भुवनेश्वर, 28 जुलाई (भाषा) ओडिशा में भुवनेश्वर स्थित एम्स की एक परिचारिका ने सोमवार को एक पुरुष नर्सिंग अधिकारी पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए शिकायत दर्ज कराई। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

आउटसोर्सिंग एजेंसी के माध्यम से नियुक्त पीड़िता ने पुरुष नर्सिंग अधिकारी के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर भुवनेश्वर स्थित एम्स के मुख्य द्वार के बाहर अपने सहयोगियों के साथ धरना शुरू कर दिया है।

खंडगिरी पुलिस थाने में दर्ज कराई गई अपनी शिकायत में महिला ने आरोप लगाया कि रविवार की रात करीब एक बजे नर्सिंग अधिकारी ने उसे डॉक्टर के चैंबर में बुलाया और उसके साथ अनुचित व्यवहार किया।

पीड़िता ने पत्रकारों से कहा, ‘मैं न्याय और नर्सिंग अधिकारी की गिरफ्तारी की मांग करती हूं। हम अस्पताल में सुरक्षित नहीं हैं।’

भाषा

योगेश रंजन

रंजन


लेखक के बारे में

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"