भूपेन बोरा ने इस्तीफा वापस लिया: जितेंद्र सिंह

Ads

भूपेन बोरा ने इस्तीफा वापस लिया: जितेंद्र सिंह

  •  
  • Publish Date - February 16, 2026 / 03:42 PM IST,
    Updated On - February 16, 2026 / 03:42 PM IST

गुवाहाटी, 16 फरवरी (भाषा) असम प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष भूपेन बोरा ने पार्टी आलाकमान के हस्तक्षेप के बाद अपना इस्तीफा वापस ले लिया है।

कांग्रेस के असम प्रभारी जितेंद्र सिंह ने सोमवार को यह दावा किया।

बोरा के इस्तीफा देने के बाद सिंह और पार्टी की असम इकाई के अध्यक्ष गौरव गोगोई सहित कई वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं ने बोरा से उनके आवास पर मुलाकात की।

इस बीच, बोरा ने अपने आवास के बाहर संवाददाताओं से कहा कि उन्होंने अपने फैसले पर पुनर्विचार करने के लिए कांग्रेस आलाकमान से समय मांगा है।

गोगोई ने कहा कि कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने बोरा से बात की है और उनका इस्तीफा आलाकमान ने स्वीकार नहीं किया है।

गोगोई ने कहा, ‘‘अगर पार्टी में कुछ मुद्दों के कारण भूपेन बोरा को ठेस पहुंची है तो हम उनसे माफी मांगते हैं।’’

भाषा हक हक अविनाश

अविनाश