बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने वैशाली में 150 करोड़ रुपये की 128 परियोजनाएं शुरू कीं

Ads

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने वैशाली में 150 करोड़ रुपये की 128 परियोजनाएं शुरू कीं

  •  
  • Publish Date - January 24, 2026 / 08:44 PM IST,
    Updated On - January 24, 2026 / 08:44 PM IST

(फाइल फोटो के साथ)

हाजीपुर, 24 जनवरी (भाषा) बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शनिवार को अपनी ‘समृद्धि यात्रा’ के दौरान वैशाली जिले में लगभग 152 करोड़ रुपये की 128 परियोजनाओं की शुरुआत की।

मुख्यमंत्री ने जिले में बाया नदी से गाद निकालने समेत मौजूदा विकास कार्यों की भी समीक्षा की। आठ प्रखंडों में जल निकासी में सुधार और बाढ़ के खतरे को कम करने के लिए बाया नदी से गाद निकाला जा रहा है।

मुख्यमंत्री कार्यालय (सीएमओ) द्वारा जारी एक बयान के अनुसार, कुमार ने पानापुर बाबा बटेश्वर नाथ धाम परिसर में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान 98 करोड़ रुपये की 103 योजनाओं का उद्घाटन किया और 54 करोड़ रुपये की 25 परियोजनाओं की आधारशिला रखी।

एक समीक्षा बैठक के दौरान कुमार ने कहा कि ‘सात निश्चय-3’ कार्यक्रम बिहार को देश के सबसे विकसित राज्यों में शामिल करने के उद्देश्य से लागू किए जा रहे हैं।

बयान में कहा गया है कि ‘सात निश्चय-3’ कार्यक्रम के तहत जिले में नए औद्योगिक क्षेत्रों के लिए 1,243 एकड़ भूमि की पहचान की गई है।

बयान में कहा गया है कि इस यात्रा के तहत महिला सशक्तीकरण को बढ़ावा देने के लिए ‘जीविका दीदी’ योजना के अंतर्गत 5,314 स्वयं सहायता समूहों को 101 करोड़ रुपये का एक प्रतीकात्मक चेक सौंपा गया।

भाषा राजकुमार प्रशांत

प्रशांत