नयी दिल्ली, 21 अक्टूबर (भाषा) निर्वाचन आयोग ने मंगलवार को बताया कि विधानसभा चुनावों की घोषणा के बाद से कानून लागू करने वाली एजेंसियों ने बिहार में 71 करोड़ रुपये से अधिक मूल्य की नकदी, मादक पदार्थ, शराब और अन्य सामग्रियां जब्त की हैं।
बिहार में 2016 से शराबबंदी है।
निर्वाचन आयोग ने कहा कि 21 अक्टूबर तक विभिन्न राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में विभिन्न एजेंसियों की समन्वित कार्रवाई के माध्यम से 71.32 करोड़ रुपये से अधिक मूल्य की नकदी, शराब, मादक पदार्थ, आभूषण और अन्य सामग्री जब्त की गई हैं।
निर्वाचन आयोग ने छह अक्टूबर को घोषणा की थी कि राज्य में दो चरणों में छह नवंबर और 11 नवंबर को चुनाव होंगे तथा मतगणना 14 नवंबर को होगी।
निर्वाचन आयोग ने कहा कि शिकायतों पर 100 मिनट के भीतर कार्रवाई सुनिश्चित करने के लिए बिहार भर में 824 उड़न दस्ते तैनात किए गए हैं।
भाषा आशीष माधव
माधव