बेंगलुरु में बिहार की एक महिला मृत मिली, पुलिस को हत्या का संदेह

Ads

बेंगलुरु में बिहार की एक महिला मृत मिली, पुलिस को हत्या का संदेह

  •  
  • Publish Date - July 24, 2024 / 04:06 PM IST,
    Updated On - July 24, 2024 / 04:06 PM IST

बेंगलुरु, 24 जुलाई (भाषा) बेंगलुरु के कोरामंगला क्षेत्र में बुधवार को किराये के एक मकान में बिहार की एक महिला मृत पायी गयी। उसका गला रेता हुआ मिला है। पुलिस ने यह जानकारी दी।

उसने बताया कि यह हत्या का मामला जान पड़ता है और संदेह है कि हमलावर 24 वर्षीय कीर्ति कुमारी के कमरे में घुसा और उसने उसकी जान ले ली।

पुलिस का मानना है कि हमलावर कीर्ति कुमारी की जान-पहचान का व्यक्ति हो सकता है।

एक पुलिस अधिकारी ने कहा, ‘‘ कीर्ति कुमारी बिहार की थी और शहर में एक निजी कंपनी में काम कर रही थी। यह वारदात संभवत: कल रात करीब 11 बजे हुई।’’

उन्होंने कहा कि मामले की जांच की जा रही है।

भाषा राजकुमार नरेश

नरेश