बीकानेर में युवक-युवती ने मालगाड़ी के सामने कूदकर आत्महत्या की

Ads

बीकानेर में युवक-युवती ने मालगाड़ी के सामने कूदकर आत्महत्या की

  •  
  • Publish Date - May 29, 2024 / 07:54 PM IST,
    Updated On - May 29, 2024 / 07:54 PM IST

जयपुर, 29 मई (भाषा) बीकानेर जिले में बुधवार को एक युवक व युवती ने कथित तौर पर रेलगाड़ी के सामने कूदकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने यह जानकारी दी।

नापासर के थानाधिकारी जसवीर ने बताया कि मंसूरी गांव के रहने वाले युवक व युवती ने बुधवार सुबह करीब छह बजे दिल्ली से बीकानेर जा रही रेलगाड़ी के सामने कथित तौर पर कूदकर आत्महत्या कर ली।

उन्होंने बताया कि मृतकों की पहचान माया (18) व हरमाना राम (25) के रूप में हुई है। दोनों दूर के रिश्ते में भाई बहन थे।

पुलिस के अनुसार, आत्महत्या के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है तथा मामला दर्ज कर लिया गया है।

भाषा पृथ्वी नोमान

नोमान