नयी दिल्ली, 28 मई (भाषा) असम गण परिषद (अगप) के राज्यसभा सदस्य बीरेंद्र प्रसाद बैश्य को 2026-27 के लिए संसद सदस्यों के वेतन और भत्तों पर संयुक्त समिति का अध्यक्ष चुना गया है।
संसद सदस्यों के वेतन एवं भत्ता अधिनियम, 1954 के तहत नियम बनाने के लिए गठित संयुक्त समिति में लोकसभा के 10 और राज्यसभा के पांच सदस्य शामिल हैं।
राज्यसभा सचिवालय की एक अधिसूचना में कहा गया है, ‘‘लोकसभा सचिवालय द्वारा सूचित किया गया कि संसद सदस्यों के वेतन और भत्तों पर संयुक्त समिति (2026-27) ने अपनी बैठक में राज्यसभा सदस्य बीरेंद्र प्रसाद बैश्य को सर्वसम्मति से संयुक्त समिति का अध्यक्ष चुना है।’’
यह समिति सरकार से परामर्श करने के बाद संसद सदस्यों के वेतन, भत्ते और पेंशन संबंधी मामलों पर नियम बनाने के लिए अधिकृत है।
भाषा सुभाष पवनेश
पवनेश