मोदी ने स्लोवेनिया के नेता जनेज जान्शा को प्रधानमंत्री चुने जाने पर बधाई दी

Ads

मोदी ने स्लोवेनिया के नेता जनेज जान्शा को प्रधानमंत्री चुने जाने पर बधाई दी

  •  
  • Publish Date - May 28, 2026 / 05:51 PM IST,
    Updated On - May 28, 2026 / 05:51 PM IST

नयी दिल्ली, 28 मई (भाषा) प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने जनेज जान्शा को स्लोवेनिया का प्रधानमंत्री चुने जाने पर बृहस्पतिवार को बधाई दी और कहा कि वह द्विपक्षीय संबंधों को और मजबूत करने के वास्ते उनके साथ मिलकर काम करने के लिए उत्सुक हैं।

तीन दशकों से अधिक समय तक स्लोवेनियाई राजनीति पर अपना दबदबा बनाए रखने वाले वरिष्ठ नेता जान्शा को प्रधानमंत्री चुना गया है। स्लोवेनिया की संसद ने दक्षिणपंथी नेता को सरकार के प्रमुख के रूप में चुने जाने के पक्ष में मतदान किया है।

मोदी ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘श्री जनेज जान्शा को स्लोवेनिया का प्रधानमंत्री चुने जाने पर हार्दिक बधाई। मैं उनके साथ मिलकर काम करने के लिए उत्सुक हूं ताकि हमारे द्विपक्षीय संबंधों को और मजबूत किया जा सके और हमारी जनता की साझा समृद्धि और पारस्परिक हित को सुनिश्चित किया जा सके।’’

भाषा देवेंद्र पवनेश

पवनेश