Ratlam Cow Body News: बकरीद के बीच रतलाम में तनाव..! इस हाल में मिले गौवंश के अवशेष, कटा हुआ सिर लेकर सड़क पर उतरे लोग, इब तक इतने हिरासत में

Ads

Ratlam Cow Body News: रतलाम। लोकेंद्र टॉकीज चौराहे पर मंगलवार को उस समय तनावपूर्ण स्थिति बन गई जब सिविक सेंटर क्षेत्र में गौवंश के अवशेष मिलने की सूचना सामने आई।

  •  
  • Publish Date - May 28, 2026 / 06:25 PM IST,
    Updated On - May 28, 2026 / 06:37 PM IST

ratlam news/ image source: ibc24

HIGHLIGHTS
  • लोकेंद्र टॉकीज पर चक्काजाम
  • गौवंश अवशेष मिलने से बवाल
  • तीन घंटे तक प्रदर्शन जारी

Ratlam Cow Body News: रतलाम। लोकेंद्र टॉकीज चौराहे पर उस समय तनावपूर्ण स्थिति बन गई जब सिविक सेंटर क्षेत्र में गौवंश के अवशेष मिलने की सूचना सामने आई। घटना के बाद हिंदू संगठन के कार्यकर्ता मौके पर पहुंचे और आक्रोश जताते हुए विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया। देखते ही देखते प्रदर्शन ने चक्काजाम का रूप ले लिया और कार्यकर्ताओं ने सड़क पर गौवंश के अवशेष रखकर जमकर नारेबाजी की।

प्रदर्शनकारियों ने क्या आरोप लगाया ?

प्रदर्शनकारियों ने आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की और नगर निगम कर्मियों पर गंभीर लापरवाही के आरोप लगाए। उनका कहना था कि क्षेत्र में लंबे समय से अवैध गतिविधियां चल रही थीं, लेकिन प्रशासन ने समय रहते कोई ठोस कदम नहीं उठाया।

स्थिति को नियंत्रित करने के लिए मौके पर बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया। लगभग तीन घंटे तक चले इस चक्काजाम के कारण इलाके में यातायात पूरी तरह बाधित रहा और आम लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।

मांगों पर कार्रवाई का आश्वासन दिया

बढ़ते तनाव को देखते हुए प्रशासन ने प्रदर्शनकारियों से बातचीत की और उनकी मांगों पर कार्रवाई का आश्वासन दिया। प्रशासन की ओर से अवैध कब्जों को हटाने की प्रक्रिया शुरू करने की बात कही गई, जिसके बाद प्रदर्शन समाप्त कराया गया।

पुलिस ने मामले में दो संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। स्टेशन रोड थाना पुलिस पूरे प्रकरण की जांच में जुटी हुई है और आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं।

इन्हें भी पढ़ें:

महिला टी20 विश्व कप: आईसीसी के मैच अधिकारियों के सभी-महिला पैनल में चार भारतीय भी

पालघर : किसान से बंदरगाह परियोजना की मुआवजा राशि से 50 लाख रुपये की ठगी, तीन लोगों पर मामला दर्ज

आईबीसी कानून आने के बाद हो चुकी है चार लाख करोड़ रुपये की वसूलीः आईबीबीआई प्रमुख

सरकारी जमीन गलत तरीके से हस्तांतरित करने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई : जायसवाल

हरदोई में बिना अनुमति बुद्ध प्रतिमा स्थापित करने पर बवाल, पुलिस-राजस्व टीम पर पथराव

प्रदर्शन क्यों हुआ?

गौवंश के अवशेष मिलने के बाद।

प्रदर्शन किसने किया?

हिंदू संगठन के कार्यकर्ताओं ने।

चक्काजाम कितनी देर चला?

लगभग तीन घंटे।