भाजपा ने सांसद अरुण साव को छत्तीसगढ़ में प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया

Ads

भाजपा ने सांसद अरुण साव को छत्तीसगढ़ में प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया

  •  
  • Publish Date - August 9, 2022 / 01:29 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:45 PM IST

नयी दिल्ली, नौ अगस्त (भाषा) भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने मंगलवार को बिलासपुर के सांसद अरुण साव को पार्टी की छत्तीसगढ़ इकाई का अध्यक्ष नियुक्त किया। पार्टी की ओर से जारी एक आधिकारिक बयान में यह जानकारी दी गई।

अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा ने कांग्रेस शासित छत्तीसगढ़ में यह सांगठनिक फेरबदल किया है।

साव, विष्णुदेव साय का स्थान लेंगे। वह 53 वर्ष के हैं और पहली बार 2019 का लोकसभा चुनाव जीतकर सांसद बने थे।

साव ने छात्र जीवन से अपनी राजनीति की शुरुआत की थी। वह राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की छात्र शाखा अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) से जुड़े हुए थे।

भाषा ब्रजेन्द्र ब्रजेन्द्र मनीषा

मनीषा