भैंसा हिंसा को लेकर भाजपा का प्रतिनिधिमंडल राज्यपाल से मिला

भैंसा हिंसा को लेकर भाजपा का प्रतिनिधिमंडल राज्यपाल से मिला

भैंसा हिंसा को लेकर भाजपा का प्रतिनिधिमंडल राज्यपाल से मिला
Modified Date: November 29, 2022 / 08:49 pm IST
Published Date: March 15, 2021 7:30 pm IST

हैदराबाद, 15 मार्च (भाषा) तेलंगाना में भाजपा ने सोमवार को राज्यपाल तमिलिसाई सौंदरराजन से आग्रह किया कि वह राज्य सरकार को भैंसा शहर में सात मार्च को हुई सांप्रदायिक हिंसा के जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कठोर कार्रवाई करने का निर्देश दें।

भाजपा के एक प्रतिनिधिमंडल ने राज्यपाल से मुलाकात कर उन्हें ज्ञापन सौंपा, जिसमें सांप्रदायिक हिंसा की उच्चस्तरीय जांच कराने की मांग की गई है।

पार्टी ने आग्रह किया कि कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए इस तरह की घटनाओं के संभावित स्थानों पर स्थायी पुलिस चौकी स्थापित की जाएं।

भाषा कृष्ण नेत्रपाल

नेत्रपाल


लेखक के बारे में